{"_id":"637cf74e23b8bf57030f9ac4","slug":"lucknow-news-smuggler-arrested-with-fake-notes-worth-rs-1-lakh-reward-of-rs-25-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एक लाख रुपये मूल्य की नकली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एक लाख रुपये मूल्य की नकली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम
Tue, 22 Nov 2022 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:52 PM IST
सार
यूपी एटीएस की ओर से बताया गया है कि गिरफ्तार किया गया दीपक पाकिस्तान में छपी जाली भारतीय मुद्रा को पश्चिम बंगाल के जरिए तस्करी कर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने एक लाख रुपये मूल्य की नकली नोटों के साथ दीपक मंडल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अंतर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस की ओर से बताया गया है कि गिरफ्तार किया गया दीपक पाकिस्तान में छपी जाली भारतीय मुद्रा को पश्चिम बंगाल के जरिए तस्करी कर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजता था। बरामद की गई नोट में असली नोटों की तरह दिखने वाला वाटरमार्क और आरबीआई की पट्टी का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
इस नोट की पहचान कर पाना आम नागरिकों के लिए मुश्किल है। वह नोटों की सप्लाई देने प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में आया था, जिसे यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। दीपक का नाम पूर्व में भी नकली नोटों के कारोबार में सामने आ चुका है। उसके खिलाफ प्रयागराज केकीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित है और 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन