फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Six planes canceled due to fog, 24 victims of delay, Tejas Express canceled

Lucknow News : कोहरे से छह विमान कैंसिल, 24 देरी के शिकार, तेजस एक्सप्रेस कैंसिल

Fri, 19 Jan 2024 08:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Jan 2024 08:11 AM IST
सार

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4:30 बजे जेद्दा जाने वाली 3:50 घंटे, इंडिगो का दोपहर 1:50 बजे जयपुर से आने वाला विमान 2:46 घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली दोपहर 2:20 बजे की फ्लाइट एक घंटे लेट रही।

विज्ञापन
Lucknow News: Six planes canceled due to fog, 24 victims of delay, Tejas Express canceled
कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट सहित उत्तर भारत के कई एयरपोर्टों पर कोहरे के चलते विमानों का कैंसिलेशन बना हुआ है। अमौसी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले छह विमान गुरुवार को भी निरस्त कर दिए गए, जबकि दो दर्जन देरी के शिकार हुए। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार रही।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से शाम 4:30 बजे जेद्दा जाने वाली 3:50 घंटे, इंडिगो का दोपहर 1:50 बजे जयपुर से आने वाला विमान 2:46 घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली दोपहर 2:20 बजे की फ्लाइट एक घंटे, कोलकाता से अमौसी आने वाली शाम 4:20 बजे की उड़ान सवा घंटे, शाम 5:15 बजे का प्रयागराज से लखनऊ की फ्लाइट 1:50 घंटे, दिल्ली से लखनऊ की शाम 5:55 बजे की उड़ान 1:39 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


वहीं गोवा से लखनऊ रात 8:45 बजे की फ्लाइट 2:10 घंटे, मुम्बई से लखनऊ की रात 9:40 बजे का विमान 1:25 घंटे, लखनऊ से गोवा के लिए शाम छह बजे जाने वाला विमान 2:10 घंटे, लखनऊ से पुणे की रात सवा नौ बजे की उड़ान 1:55 घंटे, लखनऊ से मुम्बई की रात 10:10 बजे की उड़ान 1:55 घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फ्लाइटें हुईं कैंसिल
6ई-5225 मुंबई-लखनऊ
6ई-7739 वाराणसी-लखनऊ
6ई-2238 लखनऊ-मुंबई
एसवी -890 जेद्दा-लखनऊ
6ई-7932 आगरा-लखनऊ
6ई-7928 लखनऊ-आगरा

तेजस हुई कैंसिल, बेगमपुरा सात घंटे लेट
दूसरी ओर कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी भी गुरुवार को बनी रही। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस गुरुवार को कैंसिल कर दी गई। सोमवार को भी यह गाड़ी कैंसिल की गई थी। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस कोहरे के चलते लगातार प्रभावित हो रही है। गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे, ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 2:05 घंटे व 13010 दून एक्सप्रेस 2:25 घंटे की देरी की शिकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed