{"_id":"640e01ea5e316dd9d3064205","slug":"lucknow-news-shooting-on-the-road-without-permission-caused-jam-bouncers-misbehaved-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बिना परमिशन के सड़क पर की शूटिंग से लगा जाम, बाउंसरों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बिना परमिशन के सड़क पर की शूटिंग से लगा जाम, बाउंसरों ने की अभद्रता
Sun, 12 Mar 2023 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:18 PM IST
सार
एक दंपत्ति बाइक से गिर गया और चोट लग गई। बवाल की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत करवा जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर शूटिंग की परमिशन मांगी तो दिखा नहीं पाए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मोहनलाल कस्बे में रविवार सुबह बिना परमिशन के सड़क पर शूटिंग करने लगे। इससे एक लखनऊ-प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने हटने के लिए कहा तो बाउंसरों ने अभद्रता शुरु कर दी। इससे एक दंपत्ति बाइक से गिर गया और चोट लग गई। बवाल की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत करवा जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर शूटिंग की परमिशन मांगी तो दिखा नहीं पाए। इसपर सभी को वहां से जाने के लिए कहा।
बस अड्डे पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। उनके पास अंदर की ही परमिशन ही थी, लेकिन रविवार सुबह अचानक सड़क पर सेट लगा दिया। वहां से गुजरने वाले वाहनों को बाउंसरों ने रोक दिया। इससे प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने विरोध किया तो बवाल होने लगा।
कहने के बावजूद सड़क से नहीं हट रहे थे। इसपर शूटिंग करने वालों से राहगीरों से बहस हो गई। विवाद की सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक शूटिंग की परमिशन सिर्फ बस अड्डे के अंदर की थी। सड़क पर बिना पूछे शूटिंग करने लगे। ऐसे में उनको वहां से हटाकर सड़क से जाम को छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
बाउंसरों ने राहगीरों से की अभद्रता
हाइवे पर जाम लगा तो लोगों ने विरोध किया। शूटिंग में मौजूद बाउंसरों ने अभद्रता शुरु कर दी। दो चार लोगों की बाइक को जबरन हटाने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दंपत्ति हड़बड़ी में गिर पड़े और जूता निकल गया। लोगों की मदद से वहां से निकले और अपने घर जा सके।