{"_id":"6387870b5f5ad70063293b93","slug":"lucknow-news-shivpal-gave-new-name-to-akhilesh-yadav-addressed-him-as-chhote-netaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव को शिवपाल ने दिया नया नाम, छोटे नेता जी के नाम से किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव को शिवपाल ने दिया नया नाम, छोटे नेता जी के नाम से किया संबोधित
Wed, 30 Nov 2022 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:08 PM IST
सार
बुधवार को इटावा में एक जनसभा के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को छोटे नेता जी के नाम से संबोधित किया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अखिलेश को अब से वे छोटे नेता जी के नाम से पुकारें।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान चचा-भतीजे के बीच की खाई तेजी के साथ पट रही है। इसमें दोनों ही नेता रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को इटावा में एक जनसभा के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को छोटे नेता जी के नाम से संबोधित किया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अखिलेश को अब से वे छोटे नेता जी के नाम से पुकारें।
विज्ञापन
दरअसल विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ आए जरूर थे, लेकिन दूरियां नहीं मिट सकीं थी। सपा के नेताओं ने भी अखिलेश के रुख को देखते हुए शिवपाल को अपने यहां प्रचार के लिए बुलाने में परहेज किया था। साथ होते हुए भी दूरियां नजर आ रही थीं। चुनाव के बाद यह दूरियां और बढ़ गई थीं। लेकिन मुलायम सिंह के बीमारी के बीच यह खाई धीरे-धीरे पटने लगी।
विज्ञापन
मुलायम सिंह जब मेदांता में भर्ती थे उस समय अखिलेश भी पूरे समय वहीं थे। एक ही कमरे में अखिलेश के अलावा शिवपाल, रामगोपाल और धर्मेंद्र कई-कई घंटे तक साथ रहे। यहां न सिर्फ रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली बल्कि मुलायम सिंह के निधन के बाद सैफई में लंबे समय तक अखिलेश रुके। वहां के लोगों की भी एक होने की अपील ने अखिलेश पर असर डाला।
विज्ञापन
हालांकि चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर ऐसा लगा कि चचा-भतीजे के बीच सब कुछ सामान्य नहीं हो पाया है। डिंपल यादव के नाम की घोषणा हो या फिर नामांकन का समय, शिवपाल दूर रहे। बताया जा रहा है कि अखिलेश के सामने स्थानीय लोगों ने इसे लेकर विरोध भी दर्ज कराया। इसके बाद अखिलेश ने शिवपाल के घर जाकर डिंपल को जिताने के लिए मैदान में आने के लिए कहा। बस यहीं से अखिलेश और शिवपाल के बीच की बची-खुची खाई भी पटने लगी।
शिवपाल खुलकर डिंपल के समर्थन में मैदान में आ गए। भाजपा के आक्रमण का जवाब दोनों मिलकर देने लगे। अब शिवपाल ने छोटे नेता जी का नाम देकर इटावा और मैनपुरी की बेल्ट में जान फूंकने की कोशिश की है। शिवपाल का छोटे नेता जी का खिताब कितना गुल खिलाता है और लोगों की जबान पर कितना चढ़ पाता है, यह समय बताएगा।