{"_id":"65a2ca1633e748249c0b4ee7","slug":"lucknow-news-scooty-riding-businessman-chased-by-pack-of-dogs-dies-after-colliding-with-car-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : स्कूटी सवार व्यापारी को कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया, कार से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : स्कूटी सवार व्यापारी को कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया, कार से टकराकर मौत
Sat, 13 Jan 2024 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:06 PM IST
सार
कमता के शंकरपुरी निवासी सूरज अवस्थी की घर के पास जनरल मर्चेंट की दुकान है। उनके चाचा लक्ष्मीकांत के मुताबिक शुक्रवार रात सूरज दुकान बंद कर स्कूटी से घर आ रहे थे। चिनहट तिराहे के पास कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में चिनहट में शुक्रवार को कुत्तों के झुंड के दौड़ाने से घर जा रहे व्यापारी सूरज अवस्थी (31) की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कमता के शंकरपुरी निवासी सूरज अवस्थी की घर के पास जनरल मर्चेंट की दुकान है। उनके चाचा लक्ष्मीकांत के मुताबिक शुक्रवार रात सूरज दुकान बंद कर स्कूटी से घर आ रहे थे। चिनहट तिराहे के पास कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे सूरज डर गए और हड़बड़ाहट में स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
रफ्तार बढ़ने पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज को डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूरज के पास से मिले मोबाइल फोन से परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सूरज हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके परिवार में पत्नी पूर्णिमा हैं।
विज्ञापन