फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Rules for use of private aircraft will be strict in Lok Sabha elections, Election Commission gav

Lucknow News : लोकसभा चुनाव में निजी वायुयान उपयोग के नियम सख्त होंगे, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

Tue, 19 Dec 2023 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 10:18 PM IST
सार

जनपथ स्थित सीईओ दफ्तर में आयोजित बैठक में आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सीईओ दफ्तर की आईटी मॉनिटरिंग सेल को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: Rules for use of private aircraft will be strict in Lok Sabha elections, Election Commission gav
निजी विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल और नेता निजी वायुयान सेवाओं का उपयोग मनमर्जी से नहीं कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के दल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को इसके लिए प्रक्रिया संचालन पद्धति (एसओपी) जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जनपथ स्थित सीईओ दफ्तर में आयोजित बैठक में आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सीईओ दफ्तर की आईटी मॉनिटरिंग सेल को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आईटी मॉनिटरिंग सेल में अनुभवी टीम तैनात करें ताकि सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्य में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
विज्ञापन


आयोग के अधिकारियों ने वोटर हेल्पलाइन, एप एवं वेबसाइट के प्रशिक्षण एवं ईवीएम से संबंधित कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर एकीकृत नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम के तहत आए फार्म 6,7 व 8 के निस्तारण पर चर्चा की गई। नवमतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। बैठक में महानिदेशक आई.टी. डॉ. नीता वर्मा, निदेशक दीपाली मासिरकर, अनुसचिव प्रफुल्ल अवस्थी, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर, निधि श्रीवास्तव, कुमार विनीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed