{"_id":"659abba081344477d10a24ca","slug":"lucknow-news-return-of-8500-guests-coming-to-ayodhya-is-a-big-challenge-blueprint-for-crowd-management-ready-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अयोध्या आने वाले 8500 अतिथियों की वापसी बड़ी चुनौती, भीड़ प्रबंधन का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अयोध्या आने वाले 8500 अतिथियों की वापसी बड़ी चुनौती, भीड़ प्रबंधन का खाका तैयार
Sun, 07 Jan 2024 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:26 PM IST
सार
समारोह में देश-विदेश के तमाम अति विशिष्ट महानुभावों को बुलाया गया है। इनमें राजनेताओं के साथ कला, साहित्य, खेल, उद्योग आदि क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल हैं। समारोह के दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर सौ से अधिक विमानों के आवागमन की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से आने वाले करीब 8500 विशिष्ट अतिथियों की वापसी बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। इनमें से आधे से अधिक अतिथियों को समारोह स्थल से वापस एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं, ताकि उनको कोई असुविधा न हो। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन को देने के साथ अयोध्या के समस्त मुख्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी यातायात प्रबंधन की फुलप्रूफ योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि समारोह में देश-विदेश के तमाम अति विशिष्ट महानुभावों को बुलाया गया है। इनमें राजनेताओं के साथ कला, साहित्य, खेल, उद्योग आदि क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल हैं। समारोह के दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर सौ से अधिक विमानों के आवागमन की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही, हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिए अपने-अपने गंतव्य को रवाना होंगे। इसके दृष्टिगत अयोध्या पुलिस से पूरी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर पुलिस बल की उपलब्धता के बारे में पूछा गया है, ताकि डीजीपी मुख्यालय द्वारा उनको पुलिसकर्मी और जरूरी संसाधन मुहैया कराए जा सके।
विज्ञापन
24 के बाद भी भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती
वहीं दूसरी ओर समारोह के बाद 24 जनवरी से अयोध्या का रुख करने वाली भीड़ का प्रबंधन भी बड़ी चुनौती बन चुका है। देश भर से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाए जाने की मांग के दृष्टिगत अयोध्या और आसपास के स्टेशनों में इसके मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, देश भर से एक हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की वजह से यूपी आने वाले यात्रियों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे निपटने के लिए जीआरपी ने होल्डिंग एरिया बनाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक होल्डिंग एरिया की क्षमता तीन से पांच हजार यात्रियों को ठहराने की है। साथ ही, अयोध्या के आसपास के स्टेशनों पर रेलवे की मदद से रिजर्व ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों की तत्काल वापसी करायी जा सके।