फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Recognition of Naiminath Homeopathic Medical College canceled, recognition of PG also canceled,

Lucknow News : नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, पीजी की भी मान्यता रद्द, पंजीयन राशि जब्त

Wed, 18 Oct 2023 06:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Oct 2023 06:04 AM IST
सार

प्रदेश में निजी क्षेत्र में सिर्फ दो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैं। आगरा स्थित नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में यूजी की 100 और पीजी की 36 सीटें हैं। आयुष यूजी काउन्सलिंग 2023-24 के दौरान भी यह कॉलेज सूची में शामिल था।

विज्ञापन

विस्तार

आयुष विभाग की ओर से आगरा के नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स की मान्यता रद्द कर दी गई है। पंजीयन राशि भी जब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई दाखिले के दौरान मनमानी की शिकायत पर की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में निजी क्षेत्र में सिर्फ दो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैं। आगरा स्थित नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में यूजी की 100 और पीजी की 36 सीटें हैं। आयुष यूजी काउन्सलिंग 2023-24 के दौरान भी यह कॉलेज सूची में शामिल था।
विज्ञापन


काउंसिलिंग के जरिए कई छात्रों को कॉलेज आवंटित कर दिया गया। इसके बाद भी कॉलेज ने उनका दाखिला नहीं लिया। इसी तरह अन्य कई तरह शिकायतें मिल रही थीं। विभाग की ओर से पूरे मामले की जानकारी नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी को दी गई। इसके बाद कालेज की यूजी की 100 सीट एवं पीजी की 36 सीट की मान्यता रदद् कर दी गई। कॉलेज की जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने बताया कि संबंधित कॉलेज की मान्यता रद्द की गई है। अन्य किसी भी कॉलेज में गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग पूरी निष्पक्षता एवं सुचिता के साथ कराई जा रही है। छात्रों की दिक्कतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका निराकरण कराया जा रहा है। पिछले दिनों अभ्यार्थियों की सीट बदलने के मामले में होम्योपैथी निदेशक अरविंद वर्मा ने विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी एवं सूचना प्रोद्योगिकी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed