फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Real estate businessman shot dead, suicide note recovered

Suicide in Lucknow: सुसाइड नोट लिखकर कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, चार जगह किए दस्तखत

Sat, 06 Aug 2022 12:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Aug 2022 12:06 PM IST
सार

कारोबारी ने सुसाइड नोट में खुद को घटना का जिम्मेदार बताया है। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस को कारोबारी का शव बेड पर पड़ा मिला। घर में माता-पिता, तीन नौकरानियां थीं। पत्नी मायके गई थी दोनों बेटियां अमेरिका में रहती हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : Real estate businessman shot dead, suicide note recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित प्रेम नगर कॉलोनी में रियल एस्टेट कारोबारी रजनीश गोयल (52) ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। शुक्रवार सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला। अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं, माता-पिता के मुताबिक रजनीश कुछ दिनों से रुपये को लेकर परेशान थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी गोपाल कृष्ण गोयल के बेटे रजनीश उनके कारोबार में हाथ बंटाते थे। गोपाल कृष्ण के मुताबिक वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह टहलकर 11 बजे लौटे। तभी घर में काम करने वाली तीन नौकरानियों ने बताया कि पहली मंजिल स्थित रजनीश का कमरा अंदर से बंद है और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा है। इस पर गोपाल कृष्ण व उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा रजनीश का शव बेड पर पड़ा था और पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने पिस्तौल जब्त शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। प्रयागराज स्थित मायके गई रजनीश की पत्नी रोली गोयल देर शाम लखनऊ लौट आई। वहीं, उनकी बेटियां ऋषिता और शिविका अमेरिका में रहती हैं। पुलिस ने रजनीश के बृहस्पतिवार देर रात को ही आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट पर चार जगह किए थे दस्तखत
पुलिस के मुताबिक नोटपैड पर अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट पर रजनीश ने चार जगह दस्तखत किए थे। उन्होंने साफ लिखा कि मेरी मौत से किसी को कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, माता-पिता से पूछताछ में सामने आया कि रजनीश कुछ दिनों से रुपये को लेकर काफी परेशान थे। आरोप लगाया कि हो सकता है कि साथ काम करने वाले कारोबारी उन्हें प्रताड़ित कर रहे हों। तहरीर के आधार पर रजनीश के साझेदार व साथ काम करने वालों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही लिख दिया था सुसाइड नोट
सुसाइड नोट में बृहस्पतिवार 04 अगस्त की तारीख दर्ज है। इसके नीचे भी रजनीश ने हस्ताक्षर किया है। इससे साफ है कि उन्होंने पहले से खुदकुशी की तैयारी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक अंदाजा है कि खुदकुशी से पहले शुक्रवार को फिर से रजनीश ने सुसाइड नोट पर दस्तखत किए। फिलहाल इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रजनीश के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। उसमें पिछले एक सप्ताह में हुई बातचीत करने वाले नंबरों को खंगाला जा रहा है।


सवाल : पांच में से किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
घर में गोपाल कृष्ण गोयल व उनकी पत्नी के अलावा तीन नौकरानियां भी रहती है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब रजनीश ने खुदकुशी की तो क्या इनमें से किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed