फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Raja Bhaiya's wife made serious allegations against his sister-in-law

Lucknow News : राजा भैया की पत्नी के खिलाफ उनकी साली ने दी तहरीर, न्यूज चैनल पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 31 Aug 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Aug 2023 12:17 AM IST
सार

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा की साली ने बुधवार को हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी। आरोप है कि एक निजी चैनल पर उनसे संबंधित आपत्तिजनक स्टोरी प्रसारित की। जिससे वह आहत हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Raja Bhaiya's wife made serious allegations against his sister-in-law
राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की साली ने बुधवार को हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी। उन्होंने बड़ी बहन भानवी सिंह (राजा भैया की पत्नी) और एक न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वाइस चैयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि चैनल पर उनसे संबंधित आपत्तिजनक स्टोरी प्रसारित की गई, जिससे वह आहत हैं। हजरतगंज पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हजरतगंज में स्थित एक अपार्टमेंट में राजा भैया की साली रहती हैं। उन्होंने तहरीर में बताया है कि 28 अगस्त की शाम में वह एक चैनल पर न्यूज देख रही थीं। इस दौरान राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के केस से संबंधित विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इसमें संवाददाता ने उनके जीजा राजा भैया से अवैध संबंध बताए। इसके अलावा अन्य कई गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। उनका कहना है इससे उनका चारित्रिक हनन हुआ है। इसमें उनकी बहन भानवी सिंह और न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वायस चेयरमैन की भूमिका है। उन्होंने इन सबके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राजा भैया की साली का कहना है कि भानवी से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसलिए भानवी ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। तहरीर के आखिर में लिखा है कि कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद उनके जीवन में भूचाल आ गया है। अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुदकुशी करने पर विवश होंगी। उधर, भानवी सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। - अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed