{"_id":"6507296a5003b8ae1402af55","slug":"lucknow-news-raj-bhavan-adopted-73-tuberculosis-patients-on-pm-s-birthday-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पीएम के जन्मदिन पर राजभवन ने 73 क्षय रोगियों को गोद लिया, आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पीएम के जन्मदिन पर राजभवन ने 73 क्षय रोगियों को गोद लिया, आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ
Sun, 17 Sep 2023 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:59 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने 38 क्षय रोगी तथा प्रदेश के नौ विश्वविद्यालयों ने चार-चार क्षय रोगी गोद लेकर कुल 73 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की।
विज्ञापन
आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में रविवार को राजभवन मे आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने 38 क्षय रोगी तथा प्रदेश के नौ विश्वविद्यालयों ने चार-चार क्षय रोगी गोद लेकर कुल 73 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कार्यक्रम में ऐसे 10 निक्षय मित्रों, जिन्होंने बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को पोषण सहायता के लिए गोद लिया, दस बेहतरीन काम करने वाले जिला क्षय रोग अधिकारियों तथा चार स्वैच्छिक अंगदान हेतु पंजीकरण कराने वाले अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शरीर के दान किए जा सकने वाले अपने अंगों तथा ऊतकों के दान की शपथ दिलायी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि गरीब परिवारों में यदि कोई टीबी से ग्रस्त है तो चिकित्सा के साथ समुचित पोषण ले पाना उनके लिए सम्भव नहीं होता है। ऐसे रोगियों को रोगमुक्त करने में सक्षम परिवार, संस्थाएं, बड़े संस्थान सहायक बने। उनके रोगमुक्त होने तक पोषण सामग्री देकर उनके स्वस्थ होने में मदद करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थय मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि केन्द्र की आयुष्मान भव येाजना को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि आज से शुरू यह पखवाड़ा 02 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में डॉ. अनिल निर्वाण, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थय डॉ. दीपा त्यागी आदि उपस्थित थे।