फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Rahul Gandhi reached Kedarnath and Ajay Rai reached Shankaracharya

Lucknow News : राहुल गांधी केदारनाथ तो अजय राय पहुंचे शंकराचार्य की शरण में

Mon, 06 Nov 2023 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Nov 2023 09:49 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ में दर्शन पूजन के बाद भंडारे में शामिल हो रहे हैं तो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में श्री कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती की शरण में पहुंचे।

विज्ञापन
Lucknow News: Rahul Gandhi reached Kedarnath and Ajay Rai reached Shankaracharya
लखनऊ में श्री कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती की शरण में अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ में दर्शन पूजन के बाद भंडारे में शामिल हो रहे हैं तो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में श्री कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती की शरण में पहुंचे। उन्हें दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार सुबह आठ बजे लखनऊ के डालीगंज रेलवे क्रांसिंग के पास स्थित श्रीनाथ भवन पहुंचे। यहां प्रवास कर रहे कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती से मुलाकात की। शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। जब शंकराचार्य पीठ पर आसीन हुए तो उन्होंने अजय राय को बगल में बैठाया। दोनों के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई। दर्शन पूजन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय लौट आए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य उनके पूज्य हैं। उनका आशीर्वाद मिल गया है। शंकराचार्य का आशीर्वाद व्यक्तिगत के साथ ही सियासी ताकत देगा। इसी ताकत के दम पर धर्म के नाम पर आडंबर करने वाली पार्टियों को नेस्तनाबूत किया जाएगा। धर्म गुरुओं का आशीर्वाद जन कल्याण के लिए होता है। कांग्रेस भी जन कल्याण चाहती है। हम सभी को उसका हक देने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन


नर्म हिंदुत्व की राह तो नहीं
राहुल की यात्रा और खुद के शंकराचार्य की शरण में जाना नर्म हिंदुत्व की राह तो नहीं है? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते हैं। मंदिर भी जाते हैं और कबीर मठ भी। मस्जिद, मजार और गुरुद्वारा भी जाने से परहेज नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी में हर धर्म व जाति को समान अधिकार और सम्मान है। लेकिन हिंदुत्व की बात करने वाले क्या कर रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed