{"_id":"633c9288ad08bb57011994b0","slug":"lucknow-news-questions-raised-on-medical-officer-s-examination-result-letter-sent-to-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चिकित्साधिकारी के परीक्षा परिणाम पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री योगी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चिकित्साधिकारी के परीक्षा परिणाम पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री योगी को भेजा पत्र
Wed, 05 Oct 2022 04:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Oct 2022 04:32 PM IST
सार
प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारियों के लिए जुलाई माह में आवेदन मांगे गए थे। तमाम चिकित्सकों ने इस पद के लिए आवेदन किया और परीक्षा दी। अब इसका परिमाण जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश में चिकित्साधिकारी (आयुर्वेदिक एवं यूनानी) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और नए सिरे से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारियों के लिए जुलाई माह में आवेदन मांगे गए थे। तमाम चिकित्सकों ने इस पद के लिए आवेदन किया और परीक्षा दी। अब इसका परिमाण जारी कर दिया गया है। स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम के आधार पर श्रेणीवार अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का प्रावधान किया गया है। इस बीच परीक्षा देने वाले चिकित्साधिकारियों ने परीक्षा परिणाम पर सवाल उठा दिया है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - BKU: भाकियू 26 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा, राजभवन पर देंगे धरना
भेजे गए पत्र में बताया गया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा बाद उत्तर कुंजी जारी की गई। उसके अनुरूप उत्तरपुस्तिकाओं की जांच नहीं की गई है। तीन से चार प्रश्न ऐसे थे जिनके सही उत्तर न होने के कारण परीक्षार्थियों को बोनस अंक दिए जाने अथवा प्रश्नों को निरस्त कर न्यूनतम निर्धारित कट ऑफ अंकों को कम किया जाना था। लेकिन आयोग ने कटऑफ को संशोधित नहीं किया। पुनरीक्षित उत्तर कुंजी भी जारी नहीं की गई। विभाग में 962 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था। लेकिन 453 चिकित्सकों का ही चयन लिखित परीक्षा में हुआ है।