{"_id":"635c01c1f98998315002188d","slug":"lucknow-news-property-worth-12-50-crores-of-mafia-mukhtar-mp-brother-afzal-ansari-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow news : माफिया मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी की 12.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow news : माफिया मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी की 12.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Fri, 28 Oct 2022 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:56 PM IST
सार
हजरतगंज थाने से इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, डालीबाग चौकी प्रभारी एसआई आदिल और आरक्षी हिमांशु राय की संयुक्त टीम अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम पर दर्ज बंगले पर पहुंची। वहां मुनादी कराई।
विज्ञापन
बैनर लगाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बडे़ भाई व गाजीपुर लोकसभा से सांसद अफजाल अंसारी की मुसीबत बढ़ गई है। हजरतगंज स्थित डालीबाग में अफजाल की पत्नी फरहत अंसारी की 12.50 करोड़ के मकान को पुलिस ने कुर्क कर दिया। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को चार घंटे में की। इस दौरान मुनादी कराई गई। फिर मकान के सभी दरवाजों पर सरकारी सील मोहर लगाये गये। गाजीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है।
विज्ञापन
एसपी गाजीपुर रोहन पी. बोत्रे के मुताबिक अफजाल अंसारी द्वारा अवैध तरीक से अर्जित की गई 12.50 लाख रुपये की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क की गई है। अवैध तरीके से धन व भू-संपत्ति व अचल संपत्त्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाने से रिपोर्ट 17 अक्तूबर को मिली थी। जिस पर जिलाधिकारी ने 23 अक्तूबर को संपत्ति कुर्क करने का आदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत दी थी। एसपी रोहन के मुताबिक अफजाल अंसारी द्वारा 31 अक्तूबर 1998 को अपराध से अर्जित किये गये संपत्ति जो पत्नी फरहत अंसारी के नाम से हजरतगंज के डालीबाग में 6700 वर्गफीट का मकान बनवाया है। इसकी कुल कीमत करीब 12.50 लाख रुपये है। एसपी गाजीपुर के आदेश के बाद मुहम्मदाबाद थाने में विवेचक उदय शंकर अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
नौकर को निकालने दिया सामान
हजरतगंज थाने से इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, डालीबाग चौकी प्रभारी एसआई आदिल और आरक्षी हिमांशु राय की संयुक्त टीम अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम पर दर्ज बंगले पर पहुंची। वहां मुनादी कराई। इस दौरान बंगले में नौकर का परिवार था। बाराबंकी के सफदरगंज के रहने वाले नौकरों को पुलिस ने अपना सामान निकालने का मौका दिया। इसके बाद बंगले के अंदर व बाहर सभी दरवाजों पर ताला व सीलबंदी की कार्रवाई की गई। मुख्य द्वारा पुलिस ने कुर्की के संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
कार व कुत्ता लेकर निकल गई बेटी
सूत्रों के मुताबिक दोपहर में कार्रवाई की जानकारी अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत और उसकी बेटी को मिल गई थी। दोपहर में पुलिस पहुंचती इसके पहले ही सांसद अफजाल अंसारी की बेटी डालीबाग बंगले पर पहुंची थी। वहां से कार बाहर निकाला। कार में अपने पालतू कुत्ते को डालकर निकल गई। इस बात की पुष्टि पुलिस की पूछताछ में नौकर के परिवारीजनों ने की है।
अफजाल पर दर्ज है कई केस
पुलिस के मुताबिक सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में तीन, गाजीपुर कोतवाली, नोनहारा और भांवर कोल में एक-एक और चंदौली के चकरघंटा में एक केस दर्ज है। अफजाल के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में गैंगस्टर का केस भी दर्ज है।