फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Proceedings of Vidhansabha budget session adjourned indefinitely

Lucknow News : विधानमंडल सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, दोनों सदनों से 690242.43 करोड़ रुपये का बजट पास

Fri, 03 Mar 2023 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Mar 2023 10:55 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने होली की शुभकामनाओं के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों के साथ विधानसभा के मुख्य द्वार पर समूह फोटो भी करवाया।

विज्ञापन
Lucknow News : Proceedings of Vidhansabha budget session adjourned indefinitely
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानभवन के समक्ष समस्त विधायकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश 690242.43 करोड़ रुपये के आम बजट को विधानमंडल के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके साथ ही विधानमंडल की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों के साथ विधानसभा के मुख्य द्वार पर समूह फोटो भी करवाया।

विज्ञापन


बता दें कि 18वीं विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई थी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की बनाने के संकल्प के साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 22 फरवरी को 690242.43 करोड़ का आम बजट पेश किया था। बजट में कोई नया कर नहीं प्रस्तावित किया गया। बजट में नई योजनाओं के लिए 32 हजार 721 करोड़ 96 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, बजट में 84,833.16 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


11 दिन चला बजट सत्र, सिर्फ 36 मिनट स्थगित रही कार्यवाही
20 फरवरी को शुरू विधानसभा की कार्यवाही कुल 11 दिन चली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 18वीं विधानसभा का यह चौथा सत्र था। इसमें कुल 83.38 घंटे सदन की कार्यवाही चली। जिसमें सिर्फ 36 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के लिफ्टमैनों को मिलेगा 3 हजार भत्ता
विधानसभा की कार्यवाही समाप्ति से पहले संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में लिफ्टमैनों को होली के मौके पर 3 हजार रुपये का विशेष भत्ता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक ही इस बार भी सत्र का सफल आयोजन कराने वाले विधानसभा के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पौष्टिक भत्ता देने का भी एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed