{"_id":"63b7b203c471f814765b491f","slug":"lucknow-news-preparation-for-ayush-counseling-completed-registration-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से, नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ नोडल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से, नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ नोडल सेंटर
Sat, 07 Jan 2023 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Jan 2023 12:17 AM IST
सार
बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं धरोहर राशि सात से 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। च्वाइस फिलिंग 15 से 16 जनवरी को रात 11.59 बजे तक होगी।
विज्ञापन
काउंसिलिंग
- फोटो : logo
विस्तार
आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की शुरुआत शनिवार से शुरू हो जाएगी। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इस बार त्रिस्तरीय सत्यापन की व्यवस्था की गई है। काउंसिलिंग का जिम्मा एनआईसी को दिया गया है। लखनऊ के नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कॉलेजों में दाखिले 24 जनवरी तक लिए जा सकेंगे। दाखिले के बाद सीट अपग्रेडेशन 27 जनवरी तक होगी। इससे पहले पंजीकरण और सिक्योरिटी राशि 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। मेरिट लिस्ट 14 जनवरी को जारी होगी। सीटों का आवंटन 17 जनवरी को होगा। नोडल सेंटर पर मूल अभिलेखों का सत्यापन 18 से 21 जनवरी तक, 24 जनवरी तक आवंटन पत्र डाउनलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए upayushcounseling.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर सकेंगे। समस्या होने पर upayushcounseling2022@gmail.com ईमेल से या फिर हेल्पलाइन नंबर 7376520591 और 7376524687 पर संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सात से 27 जनवरी तक चलेगी काउंसिलिंग
बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं धरोहर राशि सात से 11 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। च्वाइस फिलिंग 15 से 16 जनवरी को रात 11.59 बजे तक होगी। सीट आवंटन सूची 17 को जारी होगी, नोडल सेंटर पर अभिलेख सत्यापन 18 से 21 तक, आवंटित संस्थान में 24 जनवरी को देर रात तक दाखिला लिया जा सकेगा। 24 की रात तक अपग्रेडेशन के लिए सहमति पत्र भरा जा सकेगा और 25 को दोपहर तक अपग्रेडेशन परिणाम घोषित किया जाएगा। अपग्रेडेशन आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं आवंटित संस्था में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी को शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन