फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: One stop center will open in five districts of the state, drug addicts will get treatment

Lucknow News : प्रदेश के पांच जिलों में खुलेगा वन स्टॉप सेंटर, नशे की लत वाले लोगों को मिलेगा इलाज

Sun, 05 Mar 2023 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Mar 2023 11:17 PM IST
सार

वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ और गाजियाबाद में वन स्टॉप सेंटर का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसी तरह आगरा, अयोध्या, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, सीतापुर और वाराणसी में दिशा (डिस्ट्रिक्ट इंटिग्रेटेड स्ट्रेटजी फॉर एचआईवी/एड्स) कार्यक्रम के लिए केंद्र स्थापित करने की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: One stop center will open in five districts of the state, drug addicts will get treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पांच जिलों में वन स्टॉप सेंटर खोला जाएगा। इसके जरिए सेक्स कार्यकर्ताओं, ट्रांसजेंडर एवं नशे के लत वाले लोगों का इलाज किया जाएगा और उन्हें बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें प्रवासी कामगारों, ट्रक चालकों, सिरिंज से नशा लेने वालों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में एचआईवी और एड्स को खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत संक्रमण रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि एचआईवी परामर्श एवं जांच सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिलों में स्थित मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसी के तहत वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर, मेरठ और गाजियाबाद में वन स्टॉप सेंटर का संचालन शुरू करने की तैयारी है। यहां उपचार के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसी तरह आगरा, अयोध्या, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, सीतापुर और वाराणसी में दिशा (डिस्ट्रिक्ट इंटिग्रेटेड स्ट्रेटजी फॉर एचआईवी/एड्स) कार्यक्रम के लिए केंद्र स्थापित करने की भी तैयारी चल रही है। यहां कम्युनिटी चैम्पियन को चिन्हित कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वह समुदाय में जागरूकता ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


1067 महिलाएं मिली संक्रमित
संयुक्त निदेशक ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 18.13 लाख लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें 11,364 एचआईवी पाॅजिटिव पाए गए। इसके साथ ही 45.14 लाख गर्भवती की जांच हुई, जिसमें 1067 महिलाएं संक्रमित पाई गई। सभी संक्रमित महिलाओं को एआरटी केंद्र पर रेफर कर इलाज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed