{"_id":"640f48b0c1167d780a03eec3","slug":"lucknow-news-objection-in-seniority-list-of-teachers-till-now-23-many-districts-could-not-be-uploaded-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में आपत्ति अब 23 तक, कई जिलों की नहीं अपलोड हो सकी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में आपत्ति अब 23 तक, कई जिलों की नहीं अपलोड हो सकी थी
Mon, 13 Mar 2023 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:31 PM IST
सार
शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति व जिले के अंदर तबादले को लेकर एक के बाद एक समस्याएं सामने आ रही हैं। शासन के निर्देश के बाद भी जिलों में बीएसए इस पर समय के अंदर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षकों व शिक्षिकाओं की अनंतिम वरिष्ठता सूची को लेकर दिक्कत कम नहीं हो रही है। कई जिलों की वरिष्ठता सूची अपलोड न होने के कारण शासन ने इस पर आपत्ति की तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षक 23 मार्च तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति व जिले के अंदर तबादले को लेकर एक के बाद एक समस्याएं सामने आ रही हैं। शासन के निर्देश के बाद भी जिलों में बीएसए इस पर समय के अंदर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर शिक्षकों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि शासन शिक्षकों को इस बार भी लाभ नहीं देना चाह रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि छह मार्च को वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इस पर शिक्षक 13 से 20 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। किंतु होली के बाद तक कई जिलों के शिक्षकों की सूची पोर्टल पर नहीं दिख रही थी। वहीं निलंबित शिक्षकों का भी नाम इसमें नहीं दिख रहा था। इसे लेकर शिक्षकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
इस क्रम में सोमवार को उन्होंने दोबारा सूचित किया कि कई जिलों में अनंतिम वरिष्ठता सूची अपलोड नहीं की जा सकी। इसे देखते हुए वरिष्ठता सूची प्रकाशित किए जाने के बाद शिक्षक पोर्टल पर 16 से 20 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित बीएसए को इसे प्रभावी कराने को कहा है। वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शासन जान-बूझकर इसमें देरी कर रहे हैं। वह इस सत्र में भी शिक्षकों की पदोन्नति, जिले के अंदर ट्रांसफर व समायोजन नहीं करना चाह रहे हैं।