फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Now there are allegations of disturbances in the transfers of Agriculture and Irrigation Depart

Lucknow News : अब कृषि व सिंचाई विभाग के तबादलों में भी गड़बड़ी के आरोप

Sat, 23 Jul 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 23 Jul 2022 12:17 AM IST
सार

बहराइच में एक सहायक अभियंता 16 साल से तैनात है। कई कर्मचारियों को उनके गृह जिलों में ही स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य अभियंताओं ने इस तरह से तबादले किए हैं जिनका उन्हें अधिकार ही नहीं है।

विज्ञापन
Lucknow News : Now there are allegations of disturbances in the transfers of Agriculture and Irrigation Depart
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी के बाद अब कृषि विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में हुए तबादलों में मनमानी का आरोप लगाते हुए सीएम से इसकी शिकायत की गई है। पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन


कृषि विभाग को भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि संयुक्त कृषि निदेशक जेपी चौधरी 9 साल से मुरादाबाद में तैनात हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया है। वहीं, अयोध्या में एक साल जेडीए रहे आशुतोष मिश्रा का तबादला कर दिया गया। वाराणसी व कानपुर में भी डेढ़-दो साल के बाद ही अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि  सभीतबादले नियमानुसार किए गए हैं। मुरादाबाद के संयुक्त कृषि निदेशक का प्रमोशन प्रस्तावित है। इसलिए उन्हें वहां से हटाया ही जाएगा। अन्य तबादले भी जरूरत के हिसाब से किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिंचाई व जल संसाधन विभाग की शिकायत के अनुसार 20 फीसदी तक स्थानांतरण का प्रावधान है, लेकिन समूह ख के पांच तथा समूह क के तीन प्रतिशत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बाढ़ कार्य एवं मलाईदार स्थानों पर छह साल से ज्यादा समय से जमे अधिकारियों को नहीं हटाया गया है। कानपुर में तो एक सहायक अभियंता बीस साल से एक ही खंड में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच में एक सहायक अभियंता 16 साल से तैनात है। कई कर्मचारियों को उनके गृह जिलों में ही स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य अभियंताओं ने इस तरह से तबादले किए हैं जिनका उन्हें अधिकार ही नहीं है। इस संबंध में विभागाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तबादले सही हुए हैं। फिर भी शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed