{"_id":"637a4b5c2c58d9275222e356","slug":"lucknow-news-now-on-the-last-tuesday-of-the-month-civil-facilitation-day-the-divisional-commissioner-gave-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अब महीने के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस, मंडलायुक्त ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अब महीने के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस, मंडलायुक्त ने दिए आदेश
Sun, 20 Nov 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:14 PM IST
सार
आदेश में कहा गया कि नगरीय क्षेत्र में सुविधाओं से जुड़े काम हो रहे हैं, लेकिन जनता को इनकी जानकारी नहीं मिल रही है। इस कारण लोगों को विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एलडीए के जनता अदालत की तर्ज पर अब हर महीने के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन होगा। इसमें बिजली, पानी, सड़क, भवन निर्माण, जल निकासी, यातायात, परिवहन एवं प्रदूषण की समस्याओं पर अधिकारी सुनवाई कर निराकरण भी करेंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया कि नगरीय क्षेत्र में सुविधाओं से जुड़े काम हो रहे हैं, लेकिन जनता को इनकी जानकारी नहीं मिल रही है। इस कारण लोगों को विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब एलडीए के सभाकक्ष में हर महीने के अंतिम मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन होगा। इसमें जनता की शिकायतों को रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायतों की अगले नागरिक सुविधा दिवस पर समीक्षा कर आदेश जारी किए जाएंगे। आयोजन के लिए एलडीए को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान डीएम, एलडीए वीसी, नगर निगम आयुक्त के अलावा जल निगम नगरीय, लेसा, जलकल विभाग, प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, यातायात के वरिष्ठतम अधिकारी भी जरूर मौजूद होंगे।
विज्ञापन