फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Now age is not a hindrance, BJP is betting on the elderly also to win.

राज्यों के चुनाव: बीजेपी में टिकट पाने के लिए अब उम्र बाधक नहीं, जिताऊ बुजुर्गों पर भी दांव लगा रही पार्टी

Tue, 24 Oct 2023 01:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Oct 2023 01:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने चुनावी समीकरण के हिसाब से 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया है। तीन राज्यों में आयु सीमा की छूट हटने से उत्तर के कई मौजूदा सांसदों के लिए फिर उम्मीद की किरण जगी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Now age is not a hindrance, BJP is betting on the elderly also to win.
Iduppi Catholic Priest joins BJP - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए 75 वर्ष आयु सीमा को अब हटा लिया है। चुनावी रण में पार्टी जिताऊ बुजुर्ग नेताओं पर भी दांव लगा रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने चुनावी समीकरण के हिसाब से 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया है। तीन राज्यों में आयु सीमा की छूट हटने से उत्तर के कई मौजूदा सांसदों के लिए फिर उम्मीद की किरण जगी है।

विज्ञापन


2014 में भाजपा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने और उन्हें चुनाव में टिकट नहीं देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया था। इसी निर्णय के तहत भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेता मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सके।
विज्ञापन


वहीं उन्हें चुनाव लड़ने का मौका भी नहीं मिला। 2014 में देवरिया से सांसद रहे और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को भी 75 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण 2018 में मंत्री पद से हटाया गया था। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने यूपी में भी 75 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण तत्कालीन मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, राजेश अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित अन्य विधायकों के टिकट काट दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मध्यप्रदेश में 75 वर्ष से अधिक आयु के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को एमपी की चंदेरी सीट से टिकट दिया गया है। सतना जिले की नागौद सीट से 80 वर्षीय नागेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मध्यप्रदेश की रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा से भी 81 वर्षीय नागेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 79 साल के बाबूलाल मेवरा को प्रत्याशी बनाया है।

राजस्थान के अजमेर जिले की अजमेर उत्तर सीट से 75 वर्षीय वासुदेव देवनानी को पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में 76 वर्षीय योगेश पटेल को मांजलुपर से टिकट दिया था। वह चुनाव जीते भी हैं।


इन सांसदों की उम्मीद जगी
आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार सहित अन्य सांसद जो 75 वर्ष से अधिक आयु या उसके आसपास की उम्र के हैं उनके मन में राजनीति भविष्य को लेकर फिर उम्मीद की किरण जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed