फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Notice to 46 property dealers doing illegal plotting, District Panchayat has already sent notice

Lucknow News : अवैध प्लॉटिंग करने वाले 46 प्रापर्टी डीलर को नोटिस, पहले भी नोटिस भेज चुका है जिला पंचायत

Wed, 08 Nov 2023 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Nov 2023 09:18 PM IST
सार

बिना नक्शा पास कराए अवध प्लाटिंग करने वाले 46 प्रापर्टी डीलर को जिला पंचायत की ओर से एक बार फिर से नोटिस भेजी गई है। इन परियोजनाओं के संचालकों से नक्शा पास कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Notice to 46 property dealers doing illegal plotting, District Panchayat has already sent notice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना नक्शा पास कराए अवध प्लाटिंग करने वाले 46 प्रापर्टी डीलर को जिला पंचायत की ओर से एक बार फिर से नोटिस भेजी गई है। इन परियोजनाओं के संचालकों से नक्शा पास कराने के लिए कहा गया है। इसके पहले भी नोटिस जारी की गई थी, लेकिन प्रापर्टी डीलरों ने उसपर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत विभाग अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अथवा सीलिंग की कार्रवाई नहीं कर रहा। यही वजह है कि लगातार अवैध निर्माण जारी हैं। जिला पंचायत अधिकारी ज्योति कुमार दीक्षित के मुताबिक नोटिस मिलने के बाद नक्शा पास नहीं कराने वाली परियोजनाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रापर्टी डीलरों ने अवैध निर्माण कर रखा है। सबसे ज्यादा मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में निर्माण किए गए हैं।
विज्ञापन


इनको भेजी गई है नोटिस
लाला जुगुल किशोर, साहू इंफ्रा लैंड के निदेशक नीरज साहू, ए स्क्वायर गार्डन के अंकित निगम, एमएसपीएस के मोहित शर्मा, मारुत इंफ्रा के निदेशक रामबलि, न्यू ग्रीन सिटी के निदेशक अलाउद्दीन, इन्वाल्व इंफ्रा बिल्ड प्रा.लि. के निदेशक शरद तिवारी, संस्कृति इंफ्रा डेवलेपर्स के निदेशक अनुराग कुमार ओझा, प्रयास ग्रुप प्रयास इंफ्रास्टेट के अभिषेक सिंह यादव, श्री यूपी होम्स प्रा. लि. के प्रियेश सक्सेना, श्री मस्टर रियलटर्स एंड मार्केटर्स प्रा. लि., अविचल इंफ्रा क्रिएशन प्रा. लि., वानी ग्रुप, गंगोत्री इंफ्रा रियलटी जनसुविधा सेल्समार्ट प्रा. लि., पूर्वांचल, सिटी, सल्तलक सिटी, ग्रुप आर्यन प्रमालाईफ केयर, द विरासत, स्मार्ट ग्रीन सिटी, स्टेट कामिंग सन, वासू धामों, वेस्ट फिल्ड प्रोजेक्ट, समसा ग्रीन सिटी रियल स्टेट, विगसिटी ग्रीन रेजीडेंसी, ग्रेड कालोलाईजर्स, गार्डेन वैली, गोमती ग्रीन लैंड, एवीआर ग्रीन सिटी, जीजी ग्रींस, मेसर्स अर्बनडोर इंफ्राटेक, ट्रस्टर ग्रुप, डायमंड सिटी, न्यू पिटर्स मीडिया, युग इंडिया, भूमि विस्तार ग्रुप, ई-स्टोन इंफ्राटेक, स्टार व्यू इंफ्राटेक, बेरी होम्स हाउसिंग, सूर्यवंशम इंफ्रावेंचर, काजेंट रियल वेंचर्स, मेसर्स अटल कुटुब इंटरप्राईजेज, मेसर्स आरशा आर्ट विलेज, श्री सनराईजर्स इंफावेंचर, जेएमडी फार्म एंड रिसॉर्ट जयमेगा डेवलपर्स और एसएस राम प्रोजेक्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed