{"_id":"65636493e45e28fbc6066458","slug":"lucknow-news-mother-and-child-died-in-lokbandhu-hospital-brother-accused-of-negligence-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : लोकबंधु अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : लोकबंधु अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप
Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
सार
सरोजनीनगर हाइडिल कॉलोनी की आरती (38) को प्रसव पीड़ा होने पर ससुरालवालों ने गत 24 नवंबर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था। भाई कुलदीप ने आरोप लगाया ससुरालीजन व स्टॉफ ने मिलकर पहले डिलीवरी समय से नहीं कराई।
विज्ञापन
गर्भवती
विस्तार
लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल में शनिवार रात जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की संस्तुति होगी। उधर, परिजनों ने मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सरोजनीनगर हाइडिल कॉलोनी की आरती (38) को प्रसव पीड़ा होने पर ससुरालवालों ने गत 24 नवंबर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था। भाई कुलदीप ने आरोप लगाया ससुरालीजन व स्टॉफ ने मिलकर पहले डिलीवरी समय से नहीं कराई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार दोपहर उसकी डिलीवरी कराई गई। बच्चे का वजन करीब साढ़े पांच किलो था।
विज्ञापन
डिलीवरी के कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता की हालत भी बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने जान बचाने के खातिर उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा। रात करीब साढ़े आठ बजे उसे मृत घोषित किया गया। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू किया। मामले की सूचना पर आई पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। बताया मामले की जांच के लिए हाई पॉवर कमेटी गठित की गई है। जिसकी रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई होगी।