Lucknow News : मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आपको छोड़कर जा रहा हूं... यह लिखकर युवक ने लगाई फांसी
बख्शी का तालाब में रामपुर बेहड़ा गांव में शराब के लिए रुपये देने से पत्नी ने मना किया तो बबलू (35) ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीमारी के कारण मैं यह गलत काम करने जा रहा हूं। इसमें मेरे परिवार को कुछ न किया जाए। मम्मी-पापा, भाई, दो बच्चों व पत्नी ममता सभी को छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। पुलिस से मेरी प्रार्थना है कि मेरे परिवार को सताया न जाए... सुसाइड नोट में यह बात लिख पारा में बृहस्पतिवार को युवक ने फांसी लगा ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायापुरम डिप्टी खेड़ा निवासी कार चालक अखिलेश कुशवाहा (28) काफी समय से बीमार थे। परेशान होकर बृहस्पतिवार तड़के अखिलेश ने जीने की रेलिंग में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। पत्नी ममता जब सो कर उठीं तो घटना का पता चला। ममता की चीख सुनकर अन्य परिजन भी आ गए। परिवार में पत्नी ममता कुशवाहा, बेटी दीपिका व बेटी साक्षी है।
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पी लिया कीटनाशक, मौत
बख्शी का तालाब में रामपुर बेहड़ा गांव में शराब के लिए रुपये देने से पत्नी ने मना किया तो बबलू (35) ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक, शैलेंद्र शराब पीने के आदी थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी से शराब के रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद वह बाहर चले गए।
दोपहर 12 बजे शैलेंद्र शराब के नशे में घर आए और कीटनाशक पीने की बात कही। घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए, वहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई। परिवार में एक बेटी व एक बेटा है।