{"_id":"64c756f1d65e662c750a7175","slug":"lucknow-news-mobile-will-open-the-secret-in-pawan-giri-suicide-case-responsible-can-be-exposed-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पवन गिरि खुदकुशी प्रकरण में मोबाइल से खुलेगा राज, बेनकाब हो सकते हैं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पवन गिरि खुदकुशी प्रकरण में मोबाइल से खुलेगा राज, बेनकाब हो सकते हैं जिम्मेदार
Mon, 31 Jul 2023 12:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:08 PM IST
सार
साइबर हैकर्स के जाल में फंसकर पवन गिरि के खुदकुशी करने के मामले में बरामद डायरी से एक और खुलासा हुआ है। फेसबुक पर पवन के तीन अकाउंट थे। तीनों में नाम अलग-अलग थे। एक ही फोन नंबर से ये सभी अकाउंट बनाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर हैकर्स के जाल में फंसकर पवन गिरि के खुदकुशी करने के मामले में बरामद डायरी से एक और खुलासा हुआ है। फेसबुक पर पवन के तीन अकाउंट थे। तीनों में नाम अलग-अलग थे। एक ही फोन नंबर से ये सभी अकाउंट बनाए गए थे। मृतक का मोबाइल तफ्तीश में बेहद अहम है। उससे राज खुलने की उम्मीद है, जिससे खुदकुशी के जिम्मेदार बेनकाब हो सकते हैं। पुलिस ने रविवार को मृतक की डायरी व मोबाइल कब्जे में ले लिया है। तफ्तीश शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विकासनगर सेक्टर-3 निवासी पवन गिरि ने शुक्रवार शाम घर पर ही फांसी लगा ली थी। शनिवार देर शाम पवन के कमरे से एक डायरी मिली थी। इसमें 51 पन्नों पर कई बातें लिखी थीं। इसमें ये भी तथ्य लिखा था कि उसने यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए एक लिंक पर क्लिक किया था। इससे वह हैकर्स के जाल में फंस गया और फिर फंसता गया। आशंका थी कि पवन ने इसी वजह से खुदकुशी कर ली। डायरी में ही एक पन्ने पर लिखा है कि तीन फेसबुक अकाउंट हैं। एक पवन गिरी के नाम से, दूसरा पीजी के नाम पर। तीसरे के बारे में कोई बात नहीं लिखी है। साइबर सेल की टीम अब मोबाइल के साथ उसके ये फेसबुक अकाउंट भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
अवसाद की आशंका जिस तरह की बातें डायरी में लिखी हैं, उससे ऐसी आशंका है कि पवन बहुत डिप्रेशन में चले गए थे। इसमें जाने की वजह हैकर्स ही थे। इसलिए बहुत ही उलझाऊ बातें लिखीं। जिस पुलिस अफसर ने डायरी पढ़ी वह हैरान-परेशान हो गया। समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर पवन के साथ किसने, किस वजह से और किस तरह से ब्लैकमेलिंग की। ये पढ़कर बस यही स्पष्ट हो रहा है कि कहीं न कहीं वह साइबर अपराधियों के जाल में फंसे जरूर थे।
विज्ञापन
79 हजार का लिया था लोन
परिजनों ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी से पवन ने 79 हजार रुपये का लोन लिए थे। इस बारे में डायरी में भी पवन ने लिखा है। हालांकि साथ में ये भी लिखा है कि उसने लोन चुका दिया है। कई जगह पर लिखा है कि कहीं इसी कंपनी के लोग ही तो नहीं उसको प्रताड़ित कर रहे हैं। ताकि रकम वसूली जा सके। पुलिस ने इस तथ्य को भी अपनी जांच में शामिल किया है।