फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Miscreants riding Scorpio committed robbery in a truck, five arrested

Lucknow News : स्कार्पियो सवार बदमाशों ने डाली थी पंजाब से अंडे लेकर आ रहे ट्रक में डकैती, पांच गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lucknow News: Miscreants riding Scorpio committed robbery in a truck, five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

लखनऊ में इटौंजा में ट्रक चालक व साथी को अगवा कर अंडा लदा ट्रक पर डाका डालने वाले गिरोह का उत्तरी जोन की पुलिस ने खुलासा किया है। वारदात 19 जून को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। गिरोह के पांचों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का सरगना अंडा कारोबारी है। लूटे हुए अंडे की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों ने ट्रक चालक व साथी को तीन घंटे तक अपनी स्कार्पियो में बैठाकर पीटते हुए सिधौली तक ले गये। वहीं सड़क पर फेंककर भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त ट्रक, स्कार्पियो व पिकअप डाला बरामद किया है।

विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक देवरिया के औरंगाबाद निवासी शमशाद अहमद ने बीते 20 जून को मुकदमा दर्ज कराया था कि ड्राइवर मोतीलाल व खलासी मुन्ना लाल हरियाणा से ट्रक पर अंडा लादकर आ रहे थे। वह इंटौजा पहुंचे ही थे तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर रुकवा लिया था। ट्रक रुकते ही बदमाशों ने चालक और खलासी की पिटाई कर उन्हें अगवा कर स्कार्पियों में बिठा लिया। 
विज्ञापन


डकैतों ने ट्रकचालक मोतीलाल और मुन्ना लाल को करीब तीन घंटे तक गाड़ी में बिठाए रखा इसके बाद एक- एक कर दोनों को सीतापुर लेजाकार सड़क किनारे फेंक दिया था। इस मामले में बुधवार रात को अर्जुनपुर के पास स्कार्पियो सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान ठाकुरगंज अहमदनगर के मो. फराज , बालागंज के मुमताज उर्फ मोनू , अजमत अली , दुबग्गा के सीते विहार निवासी सूफियान व दुबग्गा के रायपुर दशहरी निवासी इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित मो. फराज की अंधे की पुलिस चौकी के पास फरीद ट्रेडर्स से नाम से अंडे की दुकान है। वहीं मुमताज पेशे से टेंपो चालक, अजमत मोबाइल रिपेयरिंग, सूफियान सब्जी व्यवसायी व इश्तियाक पिकअप चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे स्कार्पियो में बंधक बनाकर पीटा, सिधौली ले जाकर फेंका
ट्रक को कब्जे में लेने के बाद डकैत दो गुट में बंट गए थे। तीन बदमाशों ने स्कार्पियों से ट्रक चालक व खलासी को अगवा कर लिया। दोनों को करीब तीन घंटे तक पीटते हुए सीतापुर सिधौली ले गए। वहीं पर दोनों को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। वहीं एक बदमाश ट्रक और एक बदमाश पिकअप लेकर सिधौली पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद एक और ट्रक मंगवाई। लूटी हुई ट्रक से अंडे भरी कैरट उतारकर दूसरी ट्रक और पिकअप में लादा। इसके बाद ट्रक लखनऊ- हरदोई रोड पर स्थित अंधे की पुलिस चौकी के पास स्थित फराज की फरीद ट्रेडर्स स्थित दुकान पर पूरा माल उतार दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गये अंडे की बिक्री से बचा हुए 1.80 लाख रुपये, ट्रक, एक पिकअप, एक स्कार्पियो और छह मोबाइल बरामद किया है। इस खुलासे में पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, उत्तरी क्राइम टीम के विश्वनाथ सिंह और इटौंजा के अतिरिक्त निरीक्षक सर्वेश कुमार शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed