फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Medical tourism and pharma expo from today to make UP a medical tourism centre.

Lucknow News : यूपी को मेडिकल टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए आज से मेडिकल टूरिज्म व फार्मा एक्सपो

Fri, 27 Oct 2023 09:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Oct 2023 09:52 AM IST
सार

दो दिवसीय आयोजन में करीब 4-6 तकनीकी सत्र होंगे जिनमें सरकार, अफसर, अस्पतालों, फार्मा कंपनियों, डायग्नोस्टिक और वेलनेस सेंटर, टूर और ट्रैवल कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के प्रमुख लोग शामिल होंगे जो चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों पर अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Medical tourism and pharma expo from today to make UP a medical tourism centre.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेडिकल टूरिज्म सम्मेलन और फार्म एक्स्पो का आयोजन पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा शुक्रवार और शनिवार को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें फार्मा जगत की दिग्गज कंपनियाँ भागीदारी करेंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक सोती ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि इस क्षेत्र की चुनौतियों, निवेश, प्रोत्साहन और सब्सिडी संबंधी नीतियों पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में करीब 4-6 तकनीकी सत्र होंगे जिनमें सरकार, अफसर, अस्पतालों, फार्मा कंपनियों, डायग्नोस्टिक और वेलनेस सेंटर, टूर और ट्रैवल कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के प्रमुख लोग शामिल होंगे जो चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों पर अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


इस सम्मेलन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को चिकित्सा पर्यटन के लिए पसंदीदा गंतव्य और फार्मास्युटिकल, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों के लिए पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होने बताया कि एक्सपो में पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ''नंदी'', आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ भाग लेंगे। एक्सपो का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत आने वाले लगभग 88 प्रतिशत मरीज बांग्लादेश, ईराक, मालद्ग्व, अफगानिस्तान, ओमान एवं सूडान, केन्या, नाइजेरिया तथा तंजानिया से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed