{"_id":"62fbf0754f5ed751b52a5551","slug":"lucknow-news-md-of-tulsyani-construction-company-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन कंपनी का एमडी गिरफ्तार, घर-दफ्तर के नाम पर करोड़ों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन कंपनी का एमडी गिरफ्तार, घर-दफ्तर के नाम पर करोड़ों ठगे
Wed, 17 Aug 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:01 AM IST
सार
Lucknow News : आरोपी को महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट से दबोचा गया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 901 में तुलस्यानी कंपनी का एमडी अनिल तुलस्यानी रहता है।
विज्ञापन
अनिल तुलस्यानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डवलपर्स प्रा. लि. के एमडी अनिल तुलस्यानी को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट से दबोचा गया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 901 में तुलस्यानी कंपनी का एमडी अनिल तुलस्यानी रहता है। अनिल के खिलाफ हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में वर्ष 2018 से लेकर अब तक धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं के दस मामले दर्ज हैं जिनमें अनिल ने करीब 20 करोड़ रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
अनिल की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू भी जारी कर रखा है। वहीं उसके खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी थी। इसके बाद भी वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। मंगलवार को पुलिस को सर्विलांस की मदद से इस बात का पता चला कि अनिल अपने फ्लैट में मौजूद है। डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट पहुंची और दोपहर में अनिल को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अनिल के चालक ने की हाथापाई
पुलिस, अनिल को गिरफ्तार कर उसके फ्लैट से बाहर लेकर आ रही थी। उसी समय आरोपी का चालक ओपी यादव पहुंच गया। उसने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक ओपी यादव को भी हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड आशीष कुमार के मुताबिक ,चालक ओपी यादव के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।