{"_id":"64ac2484511377183f08f003","slug":"lucknow-news-many-trains-including-akal-takht-will-be-cancelled-special-train-for-mumbai-on-14-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बारिश के चलते अकालतख्त सहित कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बारिश के चलते अकालतख्त सहित कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन 14 को
Tue, 11 Jul 2023 05:58 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:58 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बांद्रा वाया बादशाहनगर, ऐशबाग विशेष ट्रेन 14 जुलाई को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05053/54 गोरखपुर मुम्बई गोरखपुर अपडाउन में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में सरहिंद-नांगलडैम, चंडीगढ़-सानेहवाल और सहारनपुर-अंबाला रूट पर जलभराव की वजह से मंगलवार को अमृतसर से कोलकाता तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से बांद्रा वाया बादशाहनगर, ऐशबाग विशेष ट्रेन 14 जुलाई को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05053/54 गोरखपुर मुम्बई गोरखपुर अपडाउन में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है। यह ट्रेन 14 को गोरखपुर से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए अगले दिन मुंबई पहुंचेगी। वापसी में 15 जुलाई को बांद्रा से रात पौने ग्यारह बजे चलकर बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोमवार को गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ जं. चण्डीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं रोडवेज की बसों का हाल बुरा है। मंगलवार को सरयू यमुना एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, बेगमपुरा सुपरफास्ट, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल और सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस लखनऊ नहीं आएंगी। रेलवे ने सोमवार को इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जिसकी वजह से कल लखनऊ नहीं आएंगी।
विज्ञापन
घंटों देरी की शिकार हुईं ट्रेनें
इतना ही नहीं ट्रेनें लेटलतीफी की भी शिकार हुईं। सोमवार को जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस 15 घंटे, जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा 12 घंटे, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस 11 घंटे और जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही। इसके अलावा हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस सोमवार को लखनऊ में ही शार्ट टर्मिनेट कर दी गई। वहीं पाटलिपुत्र जं- चंडीगढ़ को सहारनपुर में रोकना पड़ा। अमृतसर जं- कोलकाता भी सहारनपुर तक ही चली। बरेली में बरौनी जं- अम्बाला और जयनगर- अमृतसर टर्मिनेट कर दी गई।
रिफंड के लिए अलग काउंटर
बारिश की वजह से अचानक ट्रेन कैंसिल होने से यात्रियों को दिक्कतें न हो, इसलिए स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों परे रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस पर जानकारी ले सकते हैं।