फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

लखनऊ नगर निगम : आरक्षित 60 सीटों में से 37 पर महिलाएं तो 23 पर पुरुष लड़ेंगे चुनाव

Sat, 12 Nov 2022 10:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 10:33 AM IST
सार

परिसीमन को लेकर शासन के आदेश के तहत नगर निगम सीमा में 88 गांव जुड़ने के बाद सात नए वार्ड-अटल बिहारी वाजपेयी, लालजी टंडन, कल्याण सिंह, खरगापुर-सरसवां, भरवारा-मल्हौर, जानकीपुरम तृतीय व शहीद भगत सिंह द्वितीय बने हैं। तय नियमों के तहत इन वार्डों में नया आरक्षण लागू किया गया है।

विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण प्रशासन ने तय कर लिए हैं। तय आरक्षण प्रक्रिया के तहत नगर निगम के 110 वार्डों में 60 कुल साठ सीटें आरक्षित होंगी। इनमें से 37 सीटें महिलाओं के लिए तो 23 सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित होंगी। यानी 50 सीटें सामान्य के लिए होंगी। तय फॉर्मूले से परिसीमन में हुए बदलाव से दिग्गज पार्षदों को कम झटका लगेगा। ज्यादातर दिग्गज पार्षदों की सीट आरक्षण में बचती दिख रही है।
विज्ञापन


रैपिड सर्वे पर आपत्ति सुझाव की प्रक्रिया पूरी होेने केबाद वार्डों काआरक्षण तय करने का काम भी निकाय निर्वाचन ने पूरा कर लिया है। जानकारों का कहना है कि तय आरक्षण का प्रस्ताव निदेशक स्थानीय निकाय को भेज दिया गया है। वहां पर उसकी जांच चल रही है। शनिवार या रविवार को इसका प्रकाशन हो सकता है। प्रकाशन के बाद करीब एक सप्ताह का समय आपत्ति-सुझाव के लिए दिया जा सकता है। इसके बाद आरक्षण का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि आरक्षण का जो फॉर्मूला अपनाया गया है उससे दिग्गज पार्षदों को राहत मिलती दिख रही है। चार बार से पार्षद नागेंद्र चौहान का हजरतगंज रामतीरथ वार्ड इस फॉर्मूले से फिर सामान्य हो सकता है। इसी तरह राजाराम मोहन राय वार्ड की सीट भी सामान्य हो सकती है। इस सीट पर नागेंद्र की बहन मंजू सिंह लगातार चार बार से पार्षद हैं। सरदार पटेल रामजीलाल वार्ड सीट भी समान्य हो सकती है। इस पर कांग्रेस के गिरीश मिश्र लगातार चार बार से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई वार्ड के भी सामान्य के खाते में रहने की उम्मीद है। इस पर शफीकुर्ररहमान चचा लगातर चार बार से जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कुछ सीटों पर बदलाव
विवेकानदंपुरी वार्ड से शैलेंद्र सिंह बल्लू लगातार दो बार से पार्षद हैं। इस बार यह सीट महिला हो सकती है। शंकरपुरवा प्रथम व द्वितीय सामान्य महिला और शंकरपुरवा तृतीय सामान्य सीट सामान्य हो सकती है। मशकगंज वजीरगंज वार्ड की सीट ओबीसी के खाते में जाने की उम्मीद है। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड सीट इस बार सामान्य हो सकती है। पिछले चुनाव में यह सीट सामान्य महिला थी और पूर्व पार्षद मुकेश की पत्नी चुनाव लड़ी थीं।


नए वार्डों में नया आरक्षण
परिसीमन को लेकर शासन के आदेश के तहत नगर निगम सीमा में 88 गांव जुड़ने के बाद सात नए वार्ड-अटल बिहारी वाजपेयी, लालजी टंडन, कल्याण सिंह, खरगापुर-सरसवां, भरवारा-मल्हौर, जानकीपुरम तृतीय व शहीद भगत सिंह द्वितीय बने हैं। तय नियमों के तहत इन वार्डों में नया आरक्षण लागू किया गया है। इसी तरह जिन चार वार्डों-महात्मा गांधी, नजरबाग, यदुनाथ सान्याल और बजरंगबली बेगम हजरतमहल के क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक बदलाव हुआ है, उनमें भी नया आरक्षण तय किया गया। इन 11 वार्डों में आरक्षण को लेकर चक्रानुक्रम का नियम नहीं लागू है।

110 सीटों में आरक्षण की स्थिति
एससी : कुल सीटें 14
पुरुष-09
महिला-05

ओबीसी : कुल सीटें 21
पुरुष-14
महिला-07

सामान्य : कुल सीटें 75
पुरुष-50
महिला-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed