फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

जश्न ए आजादी में डूबा शहर, भव्य आयोजनों का सिलसिला जारी

Sat, 13 Aug 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
lucknow news
लखनऊ। जश्न-ए-आजादी में शहर डूब गया है। भव्य आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक झलक शनिवार को शहरवासी देख सकेंगे। शनिवार सुबह इन कार्यक्रमों का रिहर्सल होगा। इसमें विधानभवन के मुख्य कार्यक्रम के अलावा सुबह नौ बजे पूरे शहर में होने वाले राष्ट्रगान के आयोजन का भी रिहर्सल किया जाएगा। इसके लिए सभी चौराहों पर नौ बजे ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। विधानभवन के राष्ट्रगान का पूरे शहर में प्रसारण होगा।
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन के सामने 15 अगस्त को होने वाले भव्य कार्यक्रम में झंडारोहण करेंगे। इसका रिहर्सल शनिवार को किया जाना है। सबसे पहले विधानभवन पर 8:55 बजे झंडारोहण होगा। रिहर्सल में अधिकांश समूह और लोग जुट रहे हैं। ऐसे में रिहर्सल के समय ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। वहीं झंडारोहण के साथ ही शहर के सभी चौराहों पर अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया जाएगा। यह लोगों को राष्ट्रगान के लिए अलर्ट करने के लिए रहेगा। इसके बाद ठीक नौ बजे से एक मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। ट्रैफिक रुकने के बाद राष्ट्रगान शुरू होगा। लोगों से भी अपील है कि राष्ट्रगान का सम्मान करते हुए गाड़ियों से उतर कर खड़े हो जाएं। इस दौरान राष्ट्रगान का प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, आईटीएमएस के जरिए भी किया जाएगा। हर चौराहे का एक नोडल अधिकारी भी पुलिस विभाग ने तय किया हुआ है जिसकी जिम्मेदारी चौराहे पर आयोजन को सुनिश्चित कराने की होगी।
विज्ञापन

मेट्रो का संचालन हर पांच मिनट पर होगा
डीएम ने बताया कि 13 को रिहर्सल और 15 अगस्त को मुख्य आयोजन को देखते हुए दोनों दिन विधानभवन के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको देखते हुए मेट्रो को अपनी फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए कहा गया है। हर पांच मिनट पर एक मेट्रो ट्रेन का संचालन दोनों तरफ से होगा। नजदीकी मेट्रो स्टेशन यहां हजरतगंज और सचिवालय हैं। लोगों से अपील भी की गई है कि भीड़ को देखते हुए मेट्रो का उपयोग करते हुए ही कार्यक्रम स्थल आएं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स में मुफ्त दिखाई जाएगी ‘रॉकेटरी’
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ‘रॉकेटरी’ फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी। 11 मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म दोपहर में एक शो में दिखाई जानी है। रिवरसाइड मॉल, उमराव मॉल, क्राउन मॉल, फीनिक्स पैलेसियो मॉल, गार्डन गैलेरिया में आइनॉक्स में, फीनिक्स यूनाइटेटड मॉल, सहारागंज मॉल, सिंगापुर मॉल के पीवीआर में, फन रिपब्लिक व वन अवध मॉल के सिनेपोलिस में और वेव मॉल के मल्टीप्लेक्स में भी यह फि ल्म दिखाई जाएगी। वहीं आलमबाग के मल्टीप्लेक्स कृष्णा कार्निवाल में ‘मैच ऑफ लाइफ’ दिखाई जाएगी। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ में कुल 2063 टिकट इन शो के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोई दिक्कत आने पर सहायक आयुक्त राज्य कर को 7376113756 और वाणिज्य कर अधिकारी को 9450461775 पर संपर्क कर सकते हैं।

एलडीए केे पार्कों में 17 अगस्त तक प्रवेश नि:शुल्क
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के पार्कों में शुक्रवार से प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है। अमृत महोत्सव के आयोजनों को देखते हुए 17 अगस्त तक लोगों को इनमें नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। पार्कों में कई प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक गतिविधियां भी एलडीए आयोजित करा रहा है। 1090 चौराहा के अलावा लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क में ओपन एयर थिएटर भी आयोजनों केलिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed