{"_id":"6ac2638fdd16fb760600830b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1951274-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज
विज्ञापन
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी0 और संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार ने रविवार को जेहटा, सैंथा और फैजुल्लागंज समेत प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थलीय और नाव से जायजा लेकर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों के लिए 10 नावों की व्यवस्था, भोजन, राहत किट और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। पशुओं के लिए भूसा-चारे की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए।
फैजुल्लागंज में नाव से निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर राहत सामग्री की स्थिति जानी। प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने जलस्तर और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने को कहा है।