{"_id":"6925abb509885779bd013f8a","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1487398-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मकानों से लाखों के जेवर चोरी, फुटेज में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मकानों से लाखों के जेवर चोरी, फुटेज में दिखे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मानकनगर और गुडंबा में हुई घटनाएं, केस दर्ज
- कार से चोरी करने पहुंचे थे आरोपी
लखनऊ। मानकनगर के रामप्रसाद खेड़ा निवासी सुजाता यादव के घर से चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। आरोपी पीड़िता के घर कार से पहुंचे थे। वहीं, चोरों ने गुडंबा निवासी मो. रईस के घर से भी कीमती सामान पार कर दिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
सुजाता ने बताया कि सात नवंबर को वह अवंतीबाई महिला अस्पताल में भर्ती थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे पड़ोसी ने उन्हें कॉल कर घर में चोरी होने की बात कही। सुजाता की सूचना पर जब उनके पति घर पहुंचे तो देखा कि सारे कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर भी खुले हुए थे। उसमें रखे लाखों के जेवर और पांच हजार रुपये गायब थे।पीड़िता के पति ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता चला कि कुछ समय पहले उनके घर कार से चार लोग आए थे। इनमें से दो लोगों ने घर में दाखिल होकर चोरी की है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर पीड़िता ने सोमवार को मानकनगर पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित से फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जाएगी। उधर, गुडंबा के बेहटा गांव में रहने वाले मो. रईस के मकान से चोरों ने 19 नवंबर की रात तीन सोलर पैनल, इन्वर्टर और कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी अगले दिन हुई। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।