{"_id":"6921ae81c40be649a30c78ab","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1483231-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैफे में महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर वकील और दोस्त को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैफे में महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर वकील और दोस्त को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हजरतगंज में लालबाग की घटना
- पुलिस ने आठ पर दर्ज किया केस
लखनऊ। हजरतगंज स्थित कैफे में 17 नवंबर को महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने मसागंज निवासी वकील ऐश्वर्य पांडेय को पीट दिया। बीच बचाव में उनके दोस्त जितेंद्र की भी पिटाई कर दी गई। हजरतगंज पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ऐश्वर्य ने बताया कि 17 नवंबर को शाम 5:30 बजे वह दोस्त जितेंद्र के साथ हजरतगंज के लालबाग में स्थित कैफे गए थे। तभी वहां हैदरगंज निवासी मो. शमशाद, ठाकुरगंज का ताहा सिद्दीकी, साहिल, उबैद और चार अज्ञात लोग भी आ गए। ऐश्वर्य का आरोप है कि सभी कैफे की रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी और अशलीलता करने लगे। यह देख जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने जितेंद्र को भी पीटना शुरू कर दिया। कैफे में हड़कंप मच गया। बाहर भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
रिसेप्शनिस्ट का चेहरा तेजाब से जलाने की दी धमकी
ऐश्वर्य ने बताया कि पिटाई के कारण उन्हें काफी चोटें आ गईं। आरोपियों ने जाते हुए रिसेप्शनिस्ट को उठा ले जाने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने दबिश भी दी है। मगर वे भागे चल रहे हैं।