{"_id":"68c800718f83fb8aa90f69e7","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1385241-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केस दर्ज कराने से नाराज लोगों ने दंपती व पड़ोसियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केस दर्ज कराने से नाराज लोगों ने दंपती व पड़ोसियों पर किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट के राजीव गांधी नगर की घटना
- पीड़ित ने आरोपियों पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कैंट के राजीव गांधी नगर निवासी चंद्र यादव ने घर के पास रहने वाले छह लोगों व उनके घरवालों पर उन पर व पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर केस दर्ज होने के कारण वारदात करने का आरोप है। कैंट पुलिस ने छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
चंद्र के मुताबिक पांच सितंबर को उन्होंने नाजमीन, सबानू, आरिफ, अच्चू, हारून व उसके घरवालों पर मारपीट के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया था। इससे आरोपी आक्रोशित थे। वे आए दिन धमकी दे रहे थे। चंद्र ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह और पत्नी नीलम घर के बाहर बनी दुकान में बैठी थी। तभी उक्त आरोपियों ने एकाएक ईंट-पत्थर, लाठी व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि चीख पुकार मचने पर जब पड़ोसी सुखराम, अभिषेक और अश्विन ने बीच बचाव करने की कोशिश तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग भाग निकले। हमले में दंपती व पड़ोसी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चंद्र की शिकायत कैंट थाने में की। थानाध्यक्ष गुरप्रीत कौर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन