{"_id":"688caadd635e86be390eb357","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1319500-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिटायर्ड कर्नल के फ्लैट की बालकनी में फेंकी आपत्तिजनक चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिटायर्ड कर्नल के फ्लैट की बालकनी में फेंकी आपत्तिजनक चीजें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रि. कर्नल को पीटने और पत्नी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप
- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने पांच पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी पर उनकी फ्लैट की बालकनी में आपत्तिजनक चीजें फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर उन्हें पीटने और पत्नी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
रिटायर्ड कर्नल के मुताबिक 27 जुलाई की सुबह 11 बजे वह बालकनी में खड़े थे। तभी उनकी नजर बालकनी में लगे तुलसी के पौधे पर पड़े एक बर्गर के पैकेट पर पड़ी, जिसे खोलने पर कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं। मामले में सिक्योरिटी गार्ड से पूछने पर पता चला कि बर्गर का ऑर्डर फ्लैट नंबर 204 में रहने वाले संजय निगम के बेटे आकर्ष ने दिया था। रि. कर्नल जब संजय से मिलने पहुंचे तो वह फ्लैट में नहीं मिले। शाम चार बजे पुलिस को कॉल करने पर फ्लैट नंबर 804 से संजय का बेटा आकर्ष और युवती निकली। दोनों पीड़ित से गाली गलौज करने लगे। तभी संजय, उनकी बेटी दिया और कार सवार एक अज्ञात युवक भी अपार्टमेंट में आ गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि संजय निगम, उसका परिवार व अज्ञात युवक ने पुलिस के सामने ही पीड़ित को पीट दिया। उन पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह से उनका बचाव किया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पिटाई की बात सामने नहीं आई है। मामले की विवेचना चल रही है।