फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: समिति के सचिव व तीन अन्य पर सात लाख की ठगी का केस दर्ज

Wed, 09 Jul 2025 03:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
- जालसाजों ने प्लॉट के नाम पर की धोखाधड़ी
विज्ञापन


- पीड़िता ने बीकेटी थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। इटौंजा नगर पंचायत निवासी माधवी अवस्थी ने आर्शीवाद सहकारी आवास समिति के सचिव गोमतीनगर निवासी सुभाष साहू व तीन अन्य पर उनसे प्लॉट के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर बीकेटी पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी और विश्वासघात की धारा में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


माधवी के मुताबिक, मई 2017 में उन्होंने जमीन खरीदने के सिलसिले में सुभाष से हजरतगंज स्थित आर्शीवाद सहकारी आवास समिति के दफ्तर में मुलाकात की थी। सुभाष से उन्होंने बख्शी का तालाब के नवी कोट नंदना में 1200 वर्ग फीट का प्लॉट बुक कराया था। पीड़िता ने सात लाख का भुगतान कर सचिव से बैनामा करा लिया था। इसके बाद पीड़िता ने जमीन पर बाउंड्री करा ली। माधवी का आरोप है कि सितंबर 2024 में सुभाष, उसका भतीजा तरुण, कृष्ण कुमार व अधिवक्ता पृथ्वेश मिश्र ने उनके प्लॉट की बाउंड्री ध्वस्त कर कब्जे का प्रयास किया। पीड़िता की छानबीन में सामने आया कि आरोपियों ने जो प्लॉट उन्हें बेचा था उसकी रजिस्ट्री वे 2004 में सारिका यादव के नाम कर चुके हैँ। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


----------------------------------

जमीन के नाम पर युवक से ठगे पांच लाख

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर बी निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने जमशेद शेख व 20 अन्य पर उनसे जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। धर्मेंद्र के मुताबिक, वर्ष 2024 में परिचित के माध्यम से विपिन कुमार जायसवाल, जमशेद शेख, दिलीप कुमार व धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें बीकेटी के चंदिया मऊ में जमीन दिखाई थी। सौदा 26 लाख में तय हुआ था, जिसका भुगतान भी धर्मेंद्र ने कर दिया था। बाद में पीड़ित को पता चला कि जमशेद अपनी जमीन पूर्व में ही बेच चुका हैं। दिसंबर 2024 में पीड़ित ने जब जमशेद और विपिन पर रकम लौटाने का दबाव बनाया तो उन्होंने 21 लाख लौटा दिए, मगर बचे हुए पांच लाख रुपये नहीं दिए। धर्मेंद्र का आरोप है कि ठगी में चार आरोपियों के साथ ही 17 अन्य लोग भी शामिल हैं। पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की। उनके आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने कुल 21 लोगोंं पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed