फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: भाजपा नेता को आतंकी संगठनों ने धमकाया, मांगी रंगदारी

Wed, 09 Jul 2025 03:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:38 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन
- बोले, कई बार हो चुका है जानलेवा हमले का प्रयास  

- पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी भाजपा नेता जोगिंदर सिंह खालसा को आतंकी संगठनों ने कॉल कर धमकी दी । उनसे रंगदारी भी मांगी। इस मामले में गोमतीनगर पुलिस ने धमकी और रंगदारी मांगने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।


भाजपा नेता के मुताबिक वह पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के कार्य के चलते उनका प्रदेश भर में आना जाना रहता है। अक्सर न्यूज डिबेट में उनकी विपक्षी पार्टियों से बहस भी होती रहती है। आरोप है कि इस कारण उन्हें आए दिन अज्ञात नंबरों से कॉल कर आतंकी संगठन धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार उन पर जानलेवा हमले के प्रयास हो चुके हैं। जोगिंदर के मुताबिक 21 मई को रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से वाइस रिकार्डिंग मेसेज आया था। मेसेज में आतंकी संगठन के लोगों ने उनसे गाली-गलौज किया और रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं उन्हें अभी भी धमकी भरी कॉल आ रही हैं। आरोपी रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि इस कारण वह काफी डरे हुए हैं। किसी तरह से हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने गोमतीनगर पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा गुरप्रीत कौर कर रही हैं। जिन नंबरों से भाजपा नेता को कॉल और मेसेज आ रहे हैं उनके बारे ने पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed