{"_id":"6afdd508a0309b53ed05d55b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-2015078-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नोटिस देकर अलीगंज में डेंटल क्लिनिक पर कार्रवाई भूल गया एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नोटिस देकर अलीगंज में डेंटल क्लिनिक पर कार्रवाई भूल गया एलडीए
विज्ञापन
नोटिस देकर अलीगंज में डेंटल क्लिनिक पर कार्रवाई भूल गया एलडीए
दो दिन पहले लगी आग की घटना के बाद विभाग दोबारा नोटिस देने की कर रहा तैयारी
अलीगंज अग्निकांड की घटना के बाद चांदगंज स्थित डेंटल क्लिनिक वाली बिल्डिंग को भी दिया गया था नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । अलीगंज में डेंटल क्लिनिक वाली बिल्डिंग को पांचबिने पहले नोटिस देकर एलडीए उसे भूल गया। अब दो दिन पहले फिर उसी इलाके में डेंटल क्लिनिक में आग लगने की घटना के बाद विभाग दोबारा नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
बीती 22 जून को अलीगंज सेक्टर-डी में एनिमेशन सेंटर वाली बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद एलडीए ने शहर भर में आवासीय नक्शे पर चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान चांदगंज स्थित डेंटल क्लिनिक वाली बिल्डिंग को भी नोटिस दिया गया था। आरोप है कि आवासीय भवन में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधि संचालित हो रही थी और फायर सेफ्टी के मानक भी पूरे नहीं थे। नोटिस के बाद न तो बिल्डिंग मालिक ने कोई ठोस जवाब दिया और न ही एलडीए ने आगे की कार्रवाई की। फाइल ठंडे बस्ते में चली गई।
==
दो दिन पहले फिर लगी आग
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे अलीगंज सेक्टर-बी स्थित एक डेंटल क्लिनिक में भीषण आग लग गई। क्लिनिक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गली धुएं से भर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन एक बार फिर एलडीए की लापरवाही उजागर हो गई। अब आग की घटना के बाद एलडीए के अधिकारी दोबारा नोटिस देने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की बात कह रहे हैं। सवाल यह है कि जब पहली बार नोटिस के बाद ही कार्रवाई हो जाती, तो क्या इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता था? एलडीए के एक अधिकारी का कहना है कि पुरानी फाइल निकाली जा रही है और जल्द ही नया नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।