फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: जनगणना में आरडब्ल्यूए का लिया जाएगा सहयोग आज होगी बैठक

Sun, 24 May 2026 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन
जनगणना में आरडब्ल्यूए का लिया जाएगा सहयोग
आज होगी बैठक

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जनगणना कार्य को सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए अब रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटियों (आरडब्ल्यूए) का सहयोग लिया जाएगा। इसी को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनल अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसमें आरडब्ल्यूए से सहयोग लेने को कहा गया है। इसी को लेकर सोमवार को आरडब्ल्यूए के साथ बैठक होगी।
अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार शाम 5:30 बजे लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें शहर की प्रमुख रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटियों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित प्रमुख सोसायटियों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उनकी बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में चल रही जनगणना तैयारियों और प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ स्वयं भी बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed