{"_id":"697aee89794877c9990f9645","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1580667-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काठमांडू में मौसम खराब, दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काठमांडू में मौसम खराब, दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
काठमांडू में मौसम खराब, दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। काठमांडू में खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार काठमांडू में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई, जिससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी।
सूत्रों ने बताया कि कुवैत से काठमांडू जा रही जजीरा एयरलाइंस की उड़ान संख्या J9539 को सुबह 6:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। मौसम अनुकूल होने के बाद विमान को काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।
इसी क्रम में शारजाह से काठमांडू जा रही एयर अरेबिया की उड़ान संख्या G9536 को भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। यह विमान काठमांडू एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने के बाद सुबह 7:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। इस उड़ान में 167 यात्री सवार थे। खराब मौसम का असर लगातार अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर देखा जा रहा है।