{"_id":"69786d2f9acec5c5bd0eedb9","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1577234-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली में मौसम हुआ खराब, लखनऊ डायवर्ट हुए विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली में मौसम हुआ खराब, लखनऊ डायवर्ट हुए विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम हुआ खराब, लखनऊ डायवर्ट हुए विमान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मंगलवार सुबह दिल्ली का मौसम खराब होने के कारण वहां उतरने वाले तीन विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिए गए, जो थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे।अब दिल्ली का मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है।मौसम सही होने के बाद इन उड़ानों को पुनः दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो गया। जिसके कारण चंडीगढ़ से सुबह 10:55 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 1862) दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं लैंड कर सकी। कई चक्कर लगाने के बाद उसे एटीसी से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।यह विमान दोपहर करीब 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। इसी तरह पुणे से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की उड़ान (एआई 1838) भी दिल्ली में नहीं उतर सकी। यह उड़ान पुणे से 10:55 बजे दिल्ली पहुंचती है। इस उड़ान को भी लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर करीब 11:50 बजे पहुंचा। इसी तरह रायपुर से 11:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 1812) दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। एटीसी से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इस विमान को भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।यह उड़ान दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची।फिलहाल तीनों उड़ानें अभी लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ी हैं और इन पर सवार यात्री भी उसी में बैठे बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली का मौसम सही होने के बाद इन उड़ानों को गंतव्य भेजा जाएगा।