{"_id":"6968f4b5d7e65af9040bfd4e","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1561298-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सफाई में फर्जीवाड़ा रोकने को नगर निगम में बनाए गए निगरानी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सफाई में फर्जीवाड़ा रोकने को नगर निगम में बनाए गए निगरानी अफसर
विज्ञापन
सफाई में फर्जीवाड़ा रोकने को नगर निगम में बनाए गए निगरानी अफसर
हर दिन सुबह छह बजे लाइव लोकेशन से करेंगे निगरानी
स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता को लेकर तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लॉयन सिक्योरिटी, लॉयन एनवायरो, ईगल हंटिग और रामकी जैसी कार्यदायी संस्थाएं सफाई कार्य में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नगर निगम ने निगरानी अधिकारी नियुक्त किए हैं। यह सुबह छह बजे लाइव लोकेशन के जरिए सफाई कार्य को जांच करेंगे। इसको लेकर नगर आयुक्त की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते साल अपना श्हर 44वें स्थान से तीसरे नंबर पर आया। जिसको लेकर खूब वाहवाही है। तीसरे नंबर पर आने का सबसे बड़ा कारण शिवरी प्लांट का बेहतर संचालन और कूड़े के पहाड़ को समाप्त करना रहा। घरों से कूड़ा कलेक्शन और सड़क-गलियों की सफाई आदि में अपने शहर ने लंबी छलांग नहीं लगाई थी। जानकारों का कहना है कि यदि शिवरी प्लांट का संचालन न सुधरा होता तो फिर शहर की रैटिंग 44 या उससे नीचे ही आती है। स्वच्छ सर्वेक्षण का जो परिणाम आया उससे यही निचोड़ निकला। ऐसे में साफ है कि कार्यदायी संस्थाएं फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रही हैं। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना हर महीने सफाई कार्य के निरीक्षण पर जाते हैं और हर बार उनको गंदगी मिली है। नगर निगम के अधिकारी जब भी औचक निरीण करते हैं लापरवाही मिलती है। जिस पर जुर्माना भी लगता है मगर कार्यदायी संस्थाएं सुधर नहीं रहीं। इनकी लापरवाही पर शिकंजा कसने के लिए नगर आयुक्त ने निगरानी अफसर नियुक्त किए हैं । यह सुबह छह बजे से ही लाइव लोकेशन के जरिए सफाई कार्य की निगरानी करेंगे। यह देखेंगे कि कौन से गाड़ी किस रूट पर गई है किस इलाके में कूड़ा कलेक्शन हो रहा है और कहां पर नहीं हो रहा है। ड्यूटी के हिसाब से कर्मचारी तैनात हैं कि नहीं, यह देखेंगे।
-----------------
किस दिन कौन अफसर करेगा निगरानी
सोमवार व शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त ललित कुमार
मंगलवार को अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव
बुद्धवार को अपर नगर आयुक्त डा. अरविंद राव
बृहस्पतिवार व शनिवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता
-----------
कोट
सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर निगरानी अफसर नियुक्त किए गए हैं। यह हर दिन सुबह छह बजे से लाइव लोकेशन के जरिए निगरानी करेंगे। जहां गड़बड़ी मिलेगी वहां पर कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
गौरव कुमार, नगर आयुक्त