फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गोमती नगर इलाके में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ चला अभियान

Tue, 16 Dec 2025 06:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
गोमती नगर इलाके में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन


छह पर हुई कार्रवाई, 30 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

ऑनलाइन बनवा सकते हैं लाइसेंस

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम के पशुकल्याण विभाग की ओर से मंगलवार सुबह गोमती नगर इलाके में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाते मिले छह लोगों से नगर निगम ने 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान कई कुत्ता पालने वालों से नगर निगम टीम की झड़प भी हुई।


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 07 बजे नगर निगम जोन चार में आने वाले गोमती नगर के विराज खंड, वास्तु खंड और विजयंत खंड में अभियान चलाया गया। इस दौरान छह कुत्ता पालकों से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उसके बाद उनके लाइसेंस भी बनाए गए। पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस ऑनलाइन भी बनवाए जा सकते हैं। लोगों को नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा ऑफलाइन भी लाइसेंस बनवा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग में भी किसी कार्यदिवस में आकर आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। किसी तरह की जानकारी के लिए पशुपालक निगम कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed