{"_id":"692c338fa1c9c05ad5092b2a","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1495062-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट पंजीकरण बस आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट पंजीकरण बस आज और कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट पंजीकरण बस आज और कल
फार्म बिक्री बंद, अब सिर्फ होंगे जमा
दो गुना हो चुके है आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के फ्लैटों को खरीदने के लिए फार्म जमा करने का मौका बस आज और कल भर का है। फार्म की बिक्री 30 नवंबर को बंद कर दी गई है। अब दो दिसंबर तक सिर्फ फार्म जमा ही किए जा सकेंगे। ऐसे में जो लोग फार्म खरीद चुके हैं वह उनको सोमवार और मंगलवार को जमा दें। उसके बाद जमा नहीं हो पाएंगे।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट हैं। इनके लिए करीब पांच हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। योजना जो फ्लैट हैं उनमें वन बीएचके टाइप-ए के 1272 फ्लैट, बीएचके टाइप-बी के 416 फ्लैट, वन बीएचके टाइप-सी के 144 फ्लैट, टू बीएचके टाइप-ए के 208 फ्लैट और टू बीएचके टाइप-बी के 456 फ्लैट हैं। पंजीकरण कराने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को फ्लैट की कीमत की पांच प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के आवेदक को ढ़ाई प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवंटन लाटरी के जरिए किया जाएगा।