{"_id":"691472baaa0d3493360e63c0","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1467966-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बांसमंडी चौराहा पर लगा काम्पैक्टर, अब खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बांसमंडी चौराहा पर लगा काम्पैक्टर, अब खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
बांसमंडी चौराहा पर लगा काम्पैक्टर, अब खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर
महापौर ने किया काम्पैक्टर का लोकार्पण
15 टन है क्षमता
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर बुधवार को बांसमंडी चौराहे पर रामकी ( लखनऊ स्वच्छता अभियान ) कंपनी का काम्पैक्टर बनकर तैयार हुआ। जिसका लोकार्पण महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। अब बांसमंडी चौराहा के पास सड़क पर गंदगी कम होगी और लोगों को खुले में कूड़ा पड़ने से राहत मिल सकती है।
सफाई में सुधार के लिए कंपनी को शहर में 32 काम्पैक्टर लगाने हैं जिनमें यह 11वां हैं। बाकी लगाए जाने हैं। यह काम्पैक्टर 15 मीट्रिक टन क्षमता है। महापौर ने कहा कि काम्पैक्टर लग जाने के बाद अब खुले में कूड़ा डालने की समस्या नहीं रहेगी। खुले में कूड़ा पड़ने से लोगों को परेशानी भी हो रही थी। अब जो कूड़ा आएगा वह सीधे बंद काम्पैक्टर में जाएगा। जब यह फुल हो जाएगा तो गाड़ी के जरिए काम्पैक्टरशिवरी प्लांट भेज दिया जाएगा। इस तरह कूड़ा खुले में जाएगा भी नहीं। लोकार्पण के मौके पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ पार्षद आशीष हितैशी, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान और लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।