{"_id":"68aeedbaea4c12e199033928","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1356077-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली
अब 26सितंबर को लगा है केस
अब सात बार टल चुकी सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) बुधवार को फिर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने बैठने से केस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब एक 26 सितंबर को फिर केस लगा है।
अंसल मामले को लेकर जुलाई से अब तक सात बार सुनवाई टल चुकी है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि केस की सुनवाई में लंबा वक्त लगेगा। जिसका खामियाजा उन आवंटियों को उठाना पड़ेगा जो अंसल को पैसा तो दे चुके हैं मगर उनको मकान, प्लाट या फ्लैट नहीं मिला। अंसल को एनसीएलटी ने फरवरी में दिवालिया घोषित किया था। उसके बाद एनएसएलटी के आदेश के खिलाफ सुनवाई को लेकर एनसीएलएटी में आवंटियों और निवेशकों की ओर से केस दायर किया गया। जहां पर केस की सुनवाई को लेकर जुलाई से तारीख लग रही है मगर केस के निपटारे को सुनवाई नहीं हो पा रही है।
----
कब-कब टली सुनवाई
आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि बीती एक जुलाई को केस लगा था मगर उस दिन दूसरे केसों के चलते नंबर नहीं आया था। जिसके बाद 16 जुलाई की तारीख कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर लंच से पहले लगाने को कहा था। ऐसा हुआ भी मगर जो केस आगे लगे थे उन पर ही कई घंटे बहस चली। जिससे अंसल मामले का नंबर ही नहीं आ पाया। जिसके बाद कोर्ट ने कोर्ट ने फिर 23 जुलाई की तारीख तय की थी लेकिन जो केस पहले लगे थे उन्हीं की सुनवाई में पूरा समय चला गया तो 31जुलाई की तारीख लगाई गई थी लेकिन फिर सुनवाई नहीं हो सकी। उसके बाद एक अगस्त की तारीख लगी पर सुनवाई नहीं हो पाई। उसके बाद आठ अगस्त को केस लगा था मगर नंबर नहीं आया। अब 27 अगस्त को केस लगा था मग बेंच के न बैठने से सुनवाई नहीं हो सकी। अब 26 सितंबर को केस लगा है।