फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: सम्पत्तियों का दाखिल खारिज शुल्क कम करने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

Thu, 21 Aug 2025 05:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक आज
विज्ञापन


सम्पत्तियों का दाखिल खारिज शुल्क कम करने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का भी होगा चुनाव


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सम्पत्तियों का दाखिल खारिज शुल्क कम करने सहित कई प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी के लिए लाया जाएगा। प्रस्तावों पर चर्चा से पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिसके लिए कई दावेदार हैं लेकिन भाजपा पार्षद अरुण राय का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

कार्यकारिणी बैठक में जो प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाए जाने वाले हैं उनमें 10 वार्डाें के नाम बदलने का प्रस्ताव प्रमुख है लेकिन इसको लेकर विवाद उठ सकता है। जानकारों का कहना है कि दो साल पहले नगर निगम के पार्षदों का चुनाव हुआ था। उससे परिसीमन किया गया था और कई वार्डों का दायरा और नाम बदले गए थे। नए नाम के आधार पर ही चुनाव हुआ था। ऐसे में अब बीच में वार्डों का नाम बदल जाने से वार्ड के नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। यदि नाम बदला गया तो सरकारी दस्तावेजों में उसे बदलना होगा। गृहकर रिकार्ड में उसे सही करना पड़ा है जो आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


----------


यह प्रस्ताव भी आएंगे

0 कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड स्थित बसंत बिहार कालोनी लालाबाग, रमना दुबग्गा का संपर्क मार्ग जो वर्तमान में नगर निगम के पास है उसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने
विज्ञापन
विज्ञापन


0 इंदिरा नगर सेक्टर- आठ से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के सामने की सड़क का नामकरण वैज्ञानिक स्वर्गीय राम बक्श सिंह के नाम पर करने

0 विकास नगर सेक्टर छह विद्युत उपकेंद्र के निकट चौराहे पर पद्मभूषण पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस की मूर्ति लगाने

0 हजरतगंज स्थित रामतीरथ वार्ड में परिवर्तन चौक के पास डिवाइडर पर सफाई कर्मचारियों के नेता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की मूर्ति लगाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed