फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 17 को

Mon, 11 Aug 2025 04:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 17 को
विज्ञापन

बुलाई गई विशेष सदन की बैठक
चुनाव को अधिसूचना जारी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो चुके हैं जिनकी जगह अब 17 अगस्त को चुनाव होगा। इसको लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी नगर आयुक्त  गौरव कुमार की ओर से जारी कर दी गई है।

बीती एक जून को नगर निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य रिटायर हुए हैं उनमें भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि शामिल हैं। इनकी जगह पर नए सदस्यों को चुनने के लिए जो चुनाव होगाा उसमेंं निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं।
विज्ञापन

----
अभी कार्यकारिणी में हैं यह सदस्य
छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं,
उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी
सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।
--------------------
चुनाव अधिसूचना जारी
11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा
11  से 11:30 बजे तक नामांकन होगा
11:30 बजे से 12  बजे तक नाम वापसी
12 बजे से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
  12:10 से 03 बजे बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने को लेकर स्थगित रहेगी
  03 बजे से 05 बजे तक मतदान
मतदान समाप्त होन के बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed