फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: फर्जीवाड़ा करने को काम कराने के बाद ली जा रही मंजूरी

Thu, 24 Jul 2025 11:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
फर्जीवाड़ा करने को काम कराने के बाद ली जा रही मंजूरी
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, जारी की नोटिस
वेतन से वसूली करने की दी गई चेतावनी

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। फर्जीवाड़ा करने और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कराने के बाद उनकी मंजूरी लिए जाने का खेल नगर निगम के कई विभागों गुपचुप तरीके से चल रहा है। जिसको लेकर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने संबंधित विभागों के अफसरों को नोटिस जारी की है। जिसमें चेतवानी दी है कि यदि ऐसा फिर हुआ तो वेतन से कटौती की जाएगी।
अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह की ओर से जो नोटिस जारी की गई है उसमें कहा गया है कि प्रचार, पार्किंग, अधिष्ठान, सम्पत्ति, विधि, गृहकर, स्वास्थ्य, सफाई और पर्यावरण और केंद्रीय कार्यशाला से ऐसी फाइलें मंजूरी के लिए भेजी जा रही हैं जिनमें काम पहले कराया जा चुका होता है। यह सही नहीं है। काम की स्वीकृति काम कराए जाने से पहले ली जानी चाहिए। शासनादेशों के तहत किसी भी काम को शुरू करने से पहले ही वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति लिया जाना अनिवार्य है। सिर्फ उन्हीं मामलों में यह छूट है जो आकस्मिक होते हैं, जबकि अधिकांश मामलों में फाइलें काम कराने के बाद स्वीकृति के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


------------
इनको जारी की गई नोटिस

मुख्य अभियंता केंद्रीय कार्यशाला
प्रभारी अधिकारी प्रचार, पार्किंग व अधिष्ठान
पर्यावरण अभियंता
जोनल अधिकारी जोन तीन व चार
अधिशासी अभियंता जोन तीन व चार
जोनल सिनेटरी अधिकारी जोन तीन व चार

----
कोट
अभी सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई। यदि फिर काम कराने के बाद फाइलों को मंजूरी के लिए भेजा गया तो संंबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उसके वेतन से प्रतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नम्रता सिंह, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed